जगदलपुर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जगदलपुर
Jagdalpur
{{{type}}}
जगदलपुर में इन्द्रावती नदी
जगदलपुर में इन्द्रावती नदी
जगदलपुर is located in छत्तीसगढ़
जगदलपुर
जगदलपुर
छत्तीसगढ़ में स्थिति
निर्देशांक: 19°04′N 82°02′E / 19.07°N 82.03°E / 19.07; 82.03निर्देशांक: 19°04′N 82°02′E / 19.07°N 82.03°E / 19.07; 82.03
ज़िलाबस्तर ज़िला
प्रान्तछत्तीसगढ़
देश भारत
ऊँचाई552 मी (1,811 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल1,25,463
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी, छत्तीसगढ़ी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड494001, 494005
दूरभाष कोड07782
वाहन पंजीकरणCG-17
वेबसाइटhttp://www.bastar.gov.in/

जगदलपुर (Jagdalpur) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। राष्ट्रीय राजमार्ग ३० और राष्ट्रीय राजमार्ग ६३ यहाँ से गुज़रते हैं।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

जगदलपुर बस्तर जिले का एक प्रमुख शहर है। यहाँ का तापमान सामान्यतः कम होता है, यहाँ अनेक दर्शनीय स्थल हैं। जगदलपुर चारों ओर से पहाड़ियों एवं घने जंगलों से घिरा है। काकतिया राजा जिसे पाण्डुओ का वंशज कहा जाता है ने जगदलपुर को अपनी अंतिम राजधानी बनाया एवं इसे विकसित किया। जगदलपुर का नाम पूर्व में जगतुगुड़ा था। जगदलपुर को चैराहों का शहर भी कहा जाता है। यह बहुत ही खूबसूरत तरीके से बसाया गया है। यहाँ विभिन्न संस्कृतियों का संगम है। यहाँ जगन्नाथ पीठ का भव्य मंदिर एवं देवी दंतेश्वरी का मंदिर है। जगदलपुर का दशहरा बहुत मशहूर है, जो कि रथयात्रा के रूप में मनाया जाता है। बस्तर के दशहरे की सबसे अलग विशेषता ये है कि यहां पर रावण का दहन नही किया जाता। बल्कि दशहरा देवी दंतेश्वरी से सम्बंधित है।

भूगोल[संपादित करें]

जगदलपुर शहर 19°04′N 82°02′E / 19.07°N 82.03°E / 19.07; 82.03 पर स्थित है। शहर की समुद्र तल से औसतन ऊँचाई ५५२ मीटर है। जगदलपुर शहर इंद्रावती नदी के दक्षिणी तट पर बसा हुआ है।[3]

दर्शनीय स्थल[संपादित करें]

जगदलपुर के आस-पास लगभग 40.00 किलोमीटर की दूरी पर चित्रकोट जलधारा, चित्रधारा, ताम्रघूमर, तीरथगढ़ आदि पर्यटन स्थल हैं जिनका प्राकृतिक सौंन्दर्य अपनी छटा इस प्रकार बिखेरता है कि मन मुग्ध हो जाता है। देवी दंतेश्वरी का मंदिर जो यहाँ से लगभग 90.00 किलोमीटर की दूरी पर दंतेवाडा जिला में है। देवी दंतेश्वरी का मंदिर अपनी प्रसिद्व के लिए जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यहाँ दर्शन करने से मुरादें पूरी हो जाती है और निवासियों का विश्वास अटल है। जगदलपुर शहर में बस्तर विश्वविद्यालय और चिकित्सा संबंधी अनेक शाला और विद्यालय हैं। शहर में ठहरने के लिए सस्ते होटल एवं भोजनालय के साथ-साथ एयर कंडीशन सुसज्जित होटल उपलब्ध हैं। ऐसी ऐतिहासिक एवं पवित्र भूमि पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जगदलपुर, राऊतपारा में स्थित है। कुछ प्रमुख स्थल:

  • दन्तेशवरी मन्दिर
  • श्री व्यन्कटेश्वर स्वामी मन्दिर
  • दलपत सागर
  • राजमहल
  • लामनी पार्क (निर्माणाधीन पक्षी विहार)
  • कैलाश और कोटमसर गुफाएँ (जगदलपुर शहर से ४० किमी.)
  • चित्रकोट जलप्रपात (जगदलपुर शहर से ४० किमी.)
  • तीरथगढ जल प्रपात
  • चित्रधारा जल प्रपात
  • चित्रकूट (इंद्रावती नदी पर) और तीरथगढ़ (मुंगाबाहर पर) जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान
  • मनोरंजन: न्यू नरेंद्र, झंकार और अनुपमा टॉकीज साथ ही वर्तमान में बिनाका मॉल।

मौसम[संपादित करें]

यहाँ कुल 1,495 मिमी तक वर्षा एक वर्ष में होती है।

जगदलपुर के जलवायु आँकड़ें
माह जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितम्बर अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर वर्ष
उच्चतम अंकित तापमान °C (°F) 32.9
(91.2)
35.9
(96.6)
39.6
(103.3)
45.5
(113.9)
50.8
(123.4)
46.6
(115.9)
35.9
(96.6)
33.4
(92.1)
34.0
(93.2)
33.9
(93)
33.0
(91.4)
31.5
(88.7)
50.8
(123.4)
औसत उच्च तापमान °C (°F) 28.3
(82.9)
31.2
(88.2)
35.1
(95.2)
37.6
(99.7)
38.1
(100.6)
33.4
(92.1)
28.9
(84)
28.4
(83.1)
29.8
(85.6)
30.0
(86)
28.5
(83.3)
27.6
(81.7)
31.41
(88.53)
दैनिक माध्य तापमान °C (°F) 19.9
(67.8)
23.0
(73.4)
26.9
(80.4)
30.0
(86)
31.2
(88.2)
28.5
(83.3)
25.7
(78.3)
25.4
(77.7)
25.9
(78.6)
24.7
(76.5)
21.7
(71.1)
19.5
(67.1)
25.2
(77.37)
औसत निम्न तापमान °C (°F) 11.5
(52.7)
14.7
(58.5)
18.6
(65.5)
22.3
(72.1)
24.3
(75.7)
23.6
(74.5)
22.4
(72.3)
22.3
(72.1)
21.9
(71.4)
19.4
(66.9)
14.8
(58.6)
11.3
(52.3)
18.93
(66.05)
निम्नतम अंकित तापमान °C (°F) 2.8
(37)
7.0
(44.6)
8.3
(46.9)
14.8
(58.6)
17.0
(62.6)
14.3
(57.7)
18.3
(64.9)
19.3
(66.7)
17.4
(63.3)
11.0
(51.8)
5.9
(42.6)
4.4
(39.9)
2.8
(37)
औसत वर्षा मिमी (inches) 7
(0.28)
11
(0.43)
12
(0.47)
44
(1.73)
90
(3.54)
295
(11.61)
352
(13.86)
367
(14.45)
200
(7.87)
87
(3.43)
26
(1.02)
4
(0.16)
1,495
(58.85)
औसत वर्षाकाल 0.8 1.5 1.6 4.5 6.8 13.8 20.5 21.1 15.4 6.8 2.2 0.6 95.6
औसत सापेक्ष आर्द्रता (%) 59 51 42 43 47 69 84 86 82 74 68 65 64.2
स्रोत: NOAA (1971–1990)[4]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh Archived 2019-07-03 at the वेबैक मशीन," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172
  2. "Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293
  3. "Falling Rain Genomics, Inc - Jagdalpur". मूल से 16 सितंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जनवरी 2009.
  4. "Jagdalpur Climate Normals 1971–1990". National Oceanic and Atmospheric Administration. अभिगमन तिथि 24 December 2012.