घाटमपुर
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
घाटमपुर भारत के उत्तर प्रदेश प्रान्त के जनपद कानपुर की एक तह्सील है। इसका मुख्यालय नगरपालिका घाटमपुर में स्थित है। शहर के पूरब में कूष्मांडा देवी का एक प्राचीन मन्दिर है जो हिन्दुओं की श्रद्धा का महान केंद्र है। शहर के दक्षिण में एक ऐतिहासिक बौद्ध मन्दिर है। शहर की पूर्वोत्तर दिशा में १३ किलोमीटर दूर भीतरगांव नामक स्थान पर एक गुप्तकालीन प्राचीन मन्दिर है। यहां एक रेलवे स्टेशन भी है। यह कानपुर- मानिकपुर रेलमार्ग पर स्थित है। लखनऊ- भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग भी यहां से होकर गुजरता है।