गैलापागोस कछुआ
| गैलापागोस कछुआ | ||||||||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| संरक्षण स्थिति | ||||||||||||||||
| वैज्ञानिक वर्गीकरण | ||||||||||||||||
|
||||||||||||||||
| द्विपद नाम | ||||||||||||||||
| Geochelone nigra (Quoy & Gaimard, 1824) |
||||||||||||||||
| पर्याय | ||||||||||||||||
|
||||||||||||||||
गैलापागोस द्वीपसमूह के सात द्वीपों पर पाया जाने वाला गैलापागोस कछुआ या गैलापागोस विशाल कछुआ (Geochelone nigra) विश्व का सबसे बड़ा कछुआ है। पूर्ण विकसित वयस्क कछुए का का भार 300 किलोग्राम (£ 661) और माप 1.2 मीटर (4 फीट) तक हो सकता है। यह लंबे समय तक जीवित रहते हैं और एक अनुमान के अनुसार जंगल में इनकी जीवन प्रत्याशा 100-150 साल तक होती है। सत्रहवीं सदी के बाद से मनुष्य द्वारा शिकार किए जाने और शिकारी और पालतू जानवरों को इन द्वीपों पर लाए जाने की वजह से इनकी आबादी मे नाटकीय रूप से गिरावट दर्ज की गयी है। अब मूल बारह प्राजातियों मे से केवल दस ही जंगल में बची हैं। हालाँकि, गैलापागोस राष्ट्रीय उद्यान और चार्ल्स डार्विन फाउंडेशन की स्थापना के बाद से इनके संरक्षण के प्रयासों मे सफलता मिली है और सैकड़ों-बाल कछुओं को वापस उनके मातृद्वीपों पर छोड़ा गया है। यह गैलापागोस द्वीप समूह के सबसे प्रतीकात्मक जीव हैं।
[संपादित करें] संदर्भ
- ↑ Tortoise & Freshwater Turtle Specialist Group (1996). Geochelone nigra. २००६ विलुप्तप्राय प्रजातियों की IUCN सूची. IUCN २००६. अभिगमन तिथि: 11 May 2006. Listed as Vulnerable (VU A2c, B1+2c v2.3)
- ↑ http://www.iucnredlist.org/details/9011