कोनिसबर्ग विश्वविद्यालय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कोनिग्सबर्ग विश्वविद्यालय
Albertus-Universität Königsberg

अंग्रेज़ी नाम: Universitas Albertina
स्थापित1544
प्रकार:सार्वजनिक विश्वविद्यालय
अध्यक्ष:Georg Sabinus 1544–1547 (first)
अवस्थिति:कोनिग्सबर्ग, प्रशा
परिसर:नगरीय

कोनिग्सबर्ग विश्वविद्यालय ( जर्मन: Albertus-Universität Königsberg ) पूर्वी प्रशिया में स्थित एक विश्वविद्यालय था। इसे 1544 में प्रशिया के ड्यूक अल्बर्ट ने स्थापित किया था और यह विश्व का दूसरा प्रोटेस्टेंट अकादमी ( मारबर्ग विश्वविद्यालय के बाद) था। प्रायः इसे 'अल्बर्टिना' कहा जाता था।

द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद १९४५ में पॉट्सडैम समझौते के अनुसार कोनिग्सबर्ग नगर को सोवियत संघ में स्थानांतरित कर दिया गया था, और 1946 में इसका नाम बदलकर कलिनिनग्राद कर दिया गया था। अल्बर्टिना को बंद कर दिया गया और शेष मूल निवासियों को या तो मार दिया गया या निष्कासित कर दिया गया । आज, कैलिनिनग्राद में इमैनुएल कांट बाल्टिक संघीय विश्वविद्यालय अल्बर्टिना की परम्पराओं को बनाए रखने का दावा करता है।