कैमरा

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
कोई आधुनिक, एक लेंस वाला, रिफ्लेक्स कैमरा
बायें से दायें: अग्फा का बक्सानुमा कैमरा; पोलरायड लैण्ड कैमरा; याशिका ३५ मिमी एस एल आर

कैमरा एक प्रकाशीय युक्ति है जिसकी सहायता से कोई स्थिर छवि (फोटोग्राफ) या चलचित्र (मूवी या विडियो) खींचा जा सकता है। चलचित्र वस्तुतः किसी परिवर्तनशील या चलायमान वस्तु के बहुत छोटे समयान्तरालों पर खींचे गये बहुत से छवियों का एक क्रमिक समूह होता है।

कैमरा शब्द लैटिनके कैमरा ऑब्स्क्योरा से आया है जिसका अर्थ अंधेरा कक्ष होता है। ध्यान रखने योग्य है कि सबसे पहले फोटो लेने के लिये एक पूरे कमरे का प्रयोग होता था, जो अंधकारमय होता था।

[संपादित करें] इतिहास

कैमरा ऑब्स्क्योरा

कैमरा सबसे पहले कैमरा ऑब्स्क्योरा के रूप में आया। इसका आविष्कार इराकी वैज्ञानिक इब्न-अल्-हैथम (१०१५-१०२१) ने की। इसके बाद अंग्रेज वैज्ञानिक राबर्ट बॉयल एवं उनके सहायक राबर्ट हुक ने सन १६६० के दशक में एक पोर्टेबल कैमरा विकसित किया। सन १६८५ में जोहन जान (Johann Zahn) ने ऐसा कैमरा विकसित किया जो पोर्टेबल था और जो फोटो खींचने के लिये व्यावहारिक था।


[संपादित करें] विविध प्रकार के कैमरे


[संपादित करें] वाह्य सूत्र