कुमुद मिश्रा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कुमुद मिश्रा
जन्म चाकघाट रीवा
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेता, निर्देशक
कार्यकाल 1995–present
जीवनसाथी आयशा रज़ा मिश्रा (वि॰ 2008)
बच्चे 1

कुमुद मिश्रा एक भारतीय थिएटर और फिल्म अभिनेता हैं। उनकी शुरूआती भूमिकाओं में से एक 1995 में दूरदर्शन के नाटक स्वाभिमान में थी जिसमें उन्होंने एकनाथ नामक एक ट्रेड यूनियन नेता का किरदार निभाया था। इम्तियाज़ अली के रॉकस्टार के बाद उनके करियर में एक उतार चढ़ाव आया जहाँ उन्होंने खटाना का लोकप्रिय किरदार निभाया। उनकी उल्लेखनीय फिल्में हैं: फिल्मिस्टन, रिवॉल्वर रानी, जॉली एलएलबी २, रांझणा, मुल्क (फ़िल्म), बदलापुर, बैंगिस्तान और अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट जिसमें उन्होंने जेटी की भूमिका निभाई।[1] 2017 में, उन्होंने फिल्म रुख में एक भूमिका निभाई।[2][3][4][5][6] उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

शिक्षा[संपादित करें]

वह राष्ट्रीय सैन्य स्कूल बेलगाम, कर्नाटक के पूर्व छात्र हैं। उसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, दिल्ली से स्नातक किया।[2]

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

कुमुद का विवाह अभिनेत्री आयशा रज़ा से हुआ।[7] उनका एक बेटा है, कबीर मिश्रा।[8]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "No One Even Recognises Me After Rockstar dna". dna (अंग्रेज़ी में). मूल से 12 अक्टूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 फ़रवरी 2016.
  2. "Kumud Mishra - artist details : www.MumbaiTheatreGuide.com". www.mumbaitheatreguide.com. मूल से 2 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 फ़रवरी 2016.
  3. "Kumud Mishra: Prithvi has inculcated the habit of going to theatre and watching plays - Times of India". The Times of India. मूल से 7 नवम्बर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 फ़रवरी 2016.
  4. " Kumud Mishra". Stage Impressions. मूल से 20 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 फ़रवरी 2016.
  5. "IBNLive Movie Awards 2015: Nominees for Best Actor (Negative role)". IBNLive. अभिगमन तिथि 2016-02-25.
  6. "'Rukh' trailer: Manoj Bajpayee starrer mystery thriller will get you hooked - Times of India". indiatimes.com. मूल से 20 सितम्बर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 सितम्बर 2017.
  7. "A PARTY OF FIVE". मूल से 19 अगस्त 2017 को पुरालेखित.
  8. "Life in the times of love-jihad". मूल से 19 अगस्त 2017 को पुरालेखित.