कुमार गन्धर्व सम्मान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कुमार गंधर्व सम्मान
डॉ. कमला शंकर, वाराणसी 2009-10
वर्णन गायन
देश भारत
प्रथम सम्मानित 1992-93

कुमार गंधर्व सम्मान मध्यप्रदेश शासन ने संगीत के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की उत्कृष्ट युवा प्रतिभा को सम्मानित और प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 1992-93 से वार्षिक राष्ट्रीय सम्मान स्थापित किया है। इस सम्मान का नाम संगीत के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति के अद्वितीय गायक पण्डित कुमार गंधर्व की स्मृति में रखा गया है।[1]

चयन के मापदंड[संपादित करें]

सम्मान के समय कलाकार की आयु सीमा 25 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। यह सम्मान भारतीय शास्त्रीय संगीत; हिन्दुस्तानी संगीत और कर्नाटक संगीत के लिए प्रतिवर्ष बारी-बारी से और वादन में दिया जाता है।

राष्ट्रीय कुमार गंधर्व सम्मान का निकष सृजनात्मक उत्कृष्टता, प्रखर प्रयोगशीलता, निरन्तर सृजन सक्रियता और भावी संभावनाओं के निविर्वाद मानदण्ड रखे गये हैं। प्रक्रिया के अनुसार संस्कृति विभाग शास्त्रीय संगीत के कलाकारों, विशेषज्ञों, रसिकों, संगठनों और समाचार-पत्रों में प्रकाशित विज्ञापनों के माध्यम से उनके रचनात्मक वैशिष्ट्य ज्ञान और संसक्ति का लाभ लेते हुए उनसे सम्मान के लिए उपयुक्त कलाकारों के नामांकन करने का अनुरोध करता है। ये नामांकन विशेषज्ञों की चयन समिति के सामने अंतिम निर्णय के लिए रखे जाते हैं। इस समिति में राष्ट्रीय ख्याति के कलाकार और विशेषज्ञ होते हैं। चयन समिति को यह स्वतंत्रता है कि अगर कोई नाम छूट गया हो तो उसे अपनी तरफ से जोड़ ले। राज्य शासन ने चयन समिति की अनुशंसा को अपने लिए बंधनकारी माना है।

मध्यप्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि उसके अन्य अनेक राष्ट्रीय सम्मानों की तरह राष्ट्रीय कुमार गंधर्व सम्मान शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में युवा कलाकार को दिया जाने वाला देश का सर्वोच्च सम्मान है। कुमार जी की अद्वितीय प्रतिभा के लिए यह मध्यप्रदेश की विनढा श्रद्धांजलि है।

पुरस्कार[संपादित करें]

कलाकार को सम्मान स्वरूप 2.51 लाख रुपये की राशि और सम्मान पट्टिका अर्पित की जाती है।

प्राप्तकर्ता[संपादित करें]

राष्ट्रीय कुमार गंधर्व सम्मान[2]
1. अजय चक्रवर्ती 1992-93
2. बुद्धादित्य मुखर्जी 1993-94
3. राजन-साजन मिश्र 1994-95
4. रवि किरण 1995-96
5. मुकुल शिवपुत्र 1996-97
6. शाहिद परवेज 1997-98
7. उमाकान्त-रमाकान्त गुन्देचा 1998-99
8. सु ई. गायत्री 1999-00
9. उदय भवालकर 2000-01
10. शुजात हुसैन खाँ 2001-02
11. उस्ताद राशिद खाँ 2002-03
12. यू.ए. निवास 2003-04
13. सु अश्विनी भिड़े देशपाण्डे 2004-05
14. पण्डित रोनू मजूमदार 2005-06
15. सु आरती अंकलीकर टिकेकर 2006-07
16. सु कला रामनाथ 2007-08
17. पण्डित संजीव अभ्यंकर 2008-09
18. डॉ. कमला शंकर, वाराणसी 2009-10
19. वर्ष 2010-11 शून्य घोषित
20. वर्ष 2011-12
21. सु रमा वैद्यनाथन, नई दिल्ली 2008-09

2018 का गमधर्व पुरस्कार नीलाद्रि कुमार को दिया गया।[3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. http://mpinfo.org/MPinfoStatic/hindi/award[मृत कड़ियाँ]
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 10 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 अप्रैल 2017.
  3. https://mnaidunia.jagran.com/lite/madhya-pradesh/dewas-kumar-gandharva-award-fo[मृत कड़ियाँ]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]