किम कार्दशियन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
किम कार्दशियन

कार्दशियन अस्ट्रेलियामा सन् २०११
जन्म किम्बर्ली नोएल कार्दशियन
21 अक्टूबर 1980 (1980-10-21) (आयु 43)
लास एंजेल्स, क्यालिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका
शिक्षा मेरीमाउन्ट उच्च बिद्यालय
पेशा
कार्यकाल २००७-हाल सम्म
कुल दौलत $४५ मिलियन (मे २०१४ अनुमानित)[1]
जीवनसाथी डेमोन थोमस (वि॰ 2000–04)
क्रिस हम्फरीज (वि॰ 2011–13)
केन्ये वेस्ट (वि॰ 2014)
बच्चे 1
माता-पिता
  • रॉबर्ट कार्दशियन
  • क्रिस जेन्नेर
संबंधी
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
वेबसाइट
kimkardashian.celebuzz.com

किम्बर्ली नोएल "किम" कार्दशियन (जन्म 21 अक्टूबर 1980) एक अमेरिकी "नामी घराने की महिला", प्रभावयुक्त व्यक्ति, मॉडल, अभिनेत्री, व्यवसायी,[2] और जानीमानी टेलिविज़न शख्सियत हैं वह अपने सामाजिक जीवन एवं E! पर आनेवाले रीयालिटी शो कीपिंग अप विद द कार्दशियनस के लिए ज्यादा मशहूर हैं।

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

कार्दशियन एक अर्मेनियाई (पिता), स्कोटिश और डच (माता) की वंशज,[3] अटोर्नी रॉबर्ट कार्दशियन और क्रिस जेनर (née ह्यूटन) की बेटी हैं। रॉबर्ट कार्दशियन, जो कि ओ.जे.सिम्पसन के हत्या के केस में वकील के तौर पर प्रसिध्द हुए थे, उनका निधन सितम्बर 30, 2003 को हुआ। [6] 1989 में उनके पिता रॉबर्ट से तलाक होने के बाद, उनकी माता, क्रिस ने, 1991 में पूर्व ओलिम्पिक खिलाड़ी ब्रुश जेनर से दूसरी शादी की। [4]

कार्दशियन की दो बहनें, कर्टनी और क्ह्लोए, और एक भाई, रॉबर्ट है। बर्टन जेनर, ब्रेंडन जेनर और रीयालिटी शो स्टार ब्रोड़ी जेनर उनके तीन सौतेले भाई है और एक सौतेली बहन केसी जेनर हैं, इनके आलावा उनकी दो हाफ-सिस्टर्स भी हैं जिनके नाम केंडल और कायली जेनर हैं [10] ओ.जे.सिम्पसन कार्दशियन के गॉडफादर रहे हैं। [5]

अपने उच्च विद्यालय के अभ्यास के दौरान, कार्दशियन ने अपने पिता की संगीत विपणन कंपनी, मूवी ट्यून्स में भी काम किया हैं। [2]

कॅरियर[संपादित करें]

सातवीं वार्षिक हॉलीवुड लाइफ पत्रिका पुरस्कार में किम कार्दशियन

अभिनय का पहला मौका उन्हें बियोंड द ब्रेक नामक टेलिविज़न श्रृंखला में मिला। उसके बाद 2008 में वह कारमेन इलेक्ट्रा और वैनेसा मिनिलो के साथ स्पूफ फिल्म डिजास्टर मूवी में लिसा के किरदार में नजर आयीं। कार्दशियन हाउ आई मेट योर मदर के "बेनेफिट्स" नामक एक प्रकरण में भी दिखाई दी।

कार्दशियन ने अपने टीवी कॅरिअर के साथ साथ मॉडलिंग में भी कई छोटे-मोटे काम कियें है। कार्दशियन ने प्लेबाय पत्रिका के दिसम्बर 2007 अंक में छपने वाली तस्वीरों के लिए नग्न मुद्राएँ दी थी। [6] फरवरी 2008 में बौंगो जीन्स ने कार्दशियन को अपना नया ब्रांड मॉडल घोषित किया। [7] कार्दशियन ट्रेविस बार्कर की प्रसिद्ध वस्त्र श्रेणी स्टार्स एण्ड स्ट्रेप्स की भी मॉडल है। [8] कार्दशियन अपनी दो बहनों, माता, भाई, अपनी माता की दूसरी शादी से हुई दो बहनों और सौतेले पिता के साथ रीयालिटी शो [[कीपिंग अप विद द कार्दशियनस|कीपिंग अप विद द कार्दशियनस]] श्रृंखला के सितारों में से एक है।

2 मई 2008 को, कार्दशियन ने अपने ट्रेनर कैथी कहलर की मदद से वर्कआउट विद किम कार्दशियन नाम से कसरत डीवीडी प्रकाशित की और एक अच्छी खासी कसरत कार्ड का सेट भी प्रकाशित किया। जुलाई 2008 में, कार्दशियन ने अपने व्यक्तिगत ब्लॉग पर घोषणा की कि वह अपनी खुद की इत्र श्रेणी पर काम कर रहीं है जिसको 2009 में जारी किया जाएगा|[9] 2009 मार्च में कार्दशियन ने जूते की खरीदारी सेवा का शुभारंभ किया। [10] कार्दशियन अमेरिका'ज़ नेक्स्ट टॉप मॉडल के 13 वे चक्र के दौरान एक अतिथि न्यायाधीश के रूप में उपस्थित रहने वाली हैं। [11] कार्दशियन अपनी दो बहनों कर्टनी और क्ह्लोए के साथ D-A-S-H नामक कपड़ो की एक बुटिक की मालिक है।

सितारों के साथ नृत्य[संपादित करें]

कार्दशियन डांसिंग विद द स्टार्स के सातवें सत्र में 13 प्रतिभागियों में से एक थी। [12] उन्होंने वर्तमान DWTS चैंपियन मार्क बलास के साथ भागीदारी की थी। कार्दशियन तीसरी प्रतियोगी थी जो वोट ऑफ में 30 सितंबर 2008 को निकाली गयी, कुल मिलकर वह 11 वे स्थान पर रहीं।

अद्भुत विश्व के 2009 प्रीमियर पर कार्दशियन
सप्ताह # नृत्य / गीत 'न्यायाधीश स्कोर परिणाम
Inaba Goodman Tonioli
1 फ़ाक्सत्रोट / "पिंक पैंथर थीम" 6 7 6 अंत में बचनेवालों में
1 / मेम्बो "बेबी गोट बेक" 6 6 6 सुरक्षित
2 रूंबा / "यु गिव मी समथिंग" 6 6 5 समाप्त

निजी जीवन[संपादित करें]

सन् 2000 में, कार्दशियन ने संगीत निर्माता डेमन थॉमस से शादी की; उनका रिश्ता 2004 में तलाक में समाप्त हुआ। 2007 में, ESPY एवार्ड्स में NFL स्टार रेजी बुश से मिलने के बाद उन्होंने डेटिंग शुरू की। जुलाई 2009 के अंत में दोनों अलग हो गए। [13][14]

हालांकि, 29 सितम्बर 2009, में E! को मिले एक स्रोत के मुताबिक किम और रेजी अब वापस एक साथ हैं। स्रोत के मुताबिक, "[क्ह्लोए की] शादी ने उसे उसकी याद दिला दी, तो वह उसे मिलने चली गयी"| अपनी बहन की शादी के तुरंत बाद, कार्दशियन रविवार देर रात को न्यू ओरलेंस जाने वाले विमान पर - अपने बैंगनी रंग के 'मिस्टर और मिसेज ओदोम" स्वेअट सूट पहने हुए ही चढ़ गयीं। [15]

सेक्स टेप कांड[संपादित करें]

सन् 2007 में, अपने प्रेमी, R&B गायक Ray J, के साथ बनाया हुआ घरेलू अश्लील वीडियो प्रकट हो गया। [16] इस मामले में कार्दशियनने विविड़ इंटरटेंइनमेंट के खिलाफ टेप के मालिकाना हक के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की। बाद में कार्दशियनने अपना केस ख़ारिज कर विविड़ इंटरटेंइनमेंट के साथ 5 मिलियन अमरीकी डॉलर में सुलह करली|[17]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Wealth-X UHNW Valuation Update: Kim Kardashian and Kanye West's Combined Net Worth Estimated At US$155 Million After "Kimye" Florentine Wedding". याहु! वित्त. PR Newswire. मे २८, २०१४. मूल से 19 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अक्तूबर 2014. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  2. "Official Kim Kardashian Website: Biography". मूल से 24 जुलाई 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 फरवरी 2008.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 1 जून 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 अगस्त 2020.
  4. Jodran, Peg (1994-01/02). "First family of fitness - Bruce and Kris Jenner". American Fitness. मूल से 27 मई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 फरवरी 2008. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  5. "O.J. Simpson now: Tapes offer a glimpse of his life". LA Times.com. 28 सितंबर 2008. मूल से 2 नवंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 अप्रैल 2010.
  6. "संग्रहीत प्रति". मूल से 28 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 अप्रैल 2010.
  7. "संग्रहीत प्रति". मूल से 23 जुलाई 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 अप्रैल 2010.
  8. "संग्रहीत प्रति". मूल से 25 अगस्त 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 अप्रैल 2010.
  9. "Kim Kardashian Launches Perfume". मूल से 6 जनवरी 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 अप्रैल 2010. पाठ "officialkimkardashian.com" की उपेक्षा की गयी (मदद)
  10. [19] ^ किक इट विद किम'ज़ न्यू शू शोपिंग सर्विस Archived 2009-03-22 at the वेबैक मशीन पीपल, 20 मार्च 2009 [1] Archived 2009-03-22 at the वेबैक मशीन
  11. Gina DiNunno (4 अगस्त 2009). "Lauren Conrad and Kim Kardashian to Guest Judge Top Model". TVGuide.com. मूल से 30 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अगस्त 2009.
  12. 20185121_10,00.html "Kim Kardashian Biography" जाँचें |url= मान (मदद). people.com. अभिगमन तिथि 12 अक्टूबर 2008.[मृत कड़ियाँ]
  13. Lu, Anne (8 जनवरी 2008). "Kim Kardashian Engaged?". मूल से 11 मार्च 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 फरवरी 2008.
  14. "The Saint and The Sinner". GQ. 2009-4. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद); |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  15. Gina DiNunno (29 सितंबर 2009). "Source: Kim Kardashian and Reggie Bush Reconcile". TVGuide.com. मूल से 25 दिसंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 सितंबर 2009.
  16. Vivid Entertainment (7 फरवरी 2007). "Vivid Entertainment Spends $1-Million To Acquire Notorious Video 'Starring' Sexy Socialite Kim Kardashian And Hip Hop Star Ray J". Hip Hop Press. मूल से 22 जून 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 अक्टूबर 2008.
  17. Johnson, Richard (1 मई 2007). "Happy Ending". New York Post. मूल से 26 मई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 फरवरी 2008.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]