कार्ल ऑर्फ़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कार्ल ऑर्फ़

कार्ल ऑर्फ़, साँचा:लगभग 1970
जन्म 10 जुलाई 1895
म्यूनिख, बवेरिया का साम्राज्य, जर्मन साम्राज्य
मौत 29 मार्च 1982(1982-03-29) (उम्र 86)
म्यूनिख, पश्चिम जर्मनी

कार्ल हेनरिक मारिया ऑर्फ़ (जर्मन: Carl Orff; 10 जुलाई 1895 – 29 मार्च 1982[1]) जर्मन संगीतकार और संगीत शिक्षक थे। उन्होंने कैंटाटा शैली के संगीत कार्मिना बुराना (1937) की रचना की थी।[2] उनके शूलवर्क (विद्यालयी स्तर का कार्य) की अवधारणाएँ बच्चों की संगीत शिक्षा के लिए प्रभावशाली थीं।

जीवन[संपादित करें]

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

कार्ल हेनरिक मारिया ऑर्फ़ का जन्म 10 जुलाई 1895 को म्यूनिख में हुआ था। उनकी माता का नाम पाउला ऑर्फ़ (जन्म उपनाम कोस्टलर, 1872-1960) और पिता का नाम हेनरिक ऑर्फ़ (1869-1949) था। उनका परिवार बवेरियन था और इम्पिरियल जर्मन आर्मी में काम करता था; उनके पिता संगीत में गहरी रूचि रखने वाले सेना अधिकारी थे और उनकी माँ एक प्रशिक्षित पियानोवादक थीं। उनके दादा कार्ल वॉन ऑर्फ़ (1828-1905) और नाना कार्ल कोस्टलर (1837-1924) दोनों प्रमुख सेनापति थे।[3][4][5] उनकी दादी फैनी ऑर्फ़ (जन्म उपनाम क्राफ्ट, 1833-1919) यहूदी मूल की कैथोलिक थीं।[6][7] उनकी नानी का नाम मारिया कोस्टलर (जन्म एस्चेनब्रेनर, 1845-1906) था।[1] ऑर्फ़ की एक छोटी बहन थी जिसका नाम मारिया ("मिया", 1898-1975) था और उसने 1924 में आर्किटेक्ट एल्विन सीफ़र्ट (1890-1972) से शादी की।[8]

अपने परिवार की सैन्य पृष्ठभूमि के बावजूद ऑर्फ़ ने 1970 में एक साक्षात्कार में बताया: "मेरे पिता के घर में निश्चित रूप से ड्रिलिंग की तुलना में संगीत रचना का काम अधिक होता था।"[9] पाँच साल की उम्र में उन्होंने पियानो बजाना शुरू कर दिया और बाद में सेलो और ऑर्गन जैसे वाद्ययंत्रों का अध्ययन भी किया।[3] उन्होंने कठपुतली नाटकों के लिए कुछ गीत और संगीत तैयार किया। जुलाई 1905 में दास गुते काइंड में उनके दो लघुचित्र प्रकाशित हुए, जो डाई कैथोलिस्चे फ़ैमिली के बच्चों का पूरक था।[10] उन्होंने सन् 1903 में संगीत समारोहों में जाना शुरू कर दिया और सन् 1909 में अपना पहला ओपेरा (रिचर्ड वैगनर का द फ्लाइंग डचमैन) को प्रस्तुत किया। उन्होंने सन् 1911 में गुस्ताव महलर के दास लिड वॉन डेर एर्डे का विश्व प्रीमियर और 4 जून 1914 को रिचर्ड स्ट्रॉस द्वारा अपने ओपेरा इलेक्ट्रा का संचालन करने सहित कई महत्वपूर्ण संगीत कार्यक्रम में भाग लिया।[11]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Dangel-Hofmann 1999.
  2. Rothstein, Edward (31 March 1982). "Carl Orff, Teacher and Composer of Carmina Burana, Dead at 86". दि न्यू यॉर्क टाइम्स. अभिगमन तिथि 29 फ़रवरी 2024.
  3. Rösch 2004, पृ॰ 1397.
  4. "Music and History: Carl Orff". www.musicandhistory.com. मूल से 5 September 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 March 2019.
  5. "Personentreffer: Bayerische Akademie der Wissenschaften". badw.de. अभिगमन तिथि 14 January 2019.
  6. Kater 1995, पृ॰ 30.
  7. Kohler 2015, पृ॰ 82. Fanny Orff's parents, Heinrich Kraft (1784–1866) and Barbara Kraft (née Neustädl, 1797–1872), were baptized Catholic, respectively on 3 December 1816 and 15 July 1817.
  8. Rathkolb 2021, पृ॰ 103 n. 384.
  9. Seifert 1970, पृष्ठ 373 (हिन्दी अनुवाद मूल अंग्रेज़ी Kohler 2015, पृष्ठ 37 से किया गया है) मूल भाषा: "In meinem Vaterhaus ist sicher mehr musiziert als exerziert worden." पुनः मुद्रित के लिए Henkel & Messmer 2021, पृष्ठ 45 देखें।
  10. Orff 1975–1983, पृष्ठ 21–30, 35, 38, Vol. I For the vignettes, see Das gute Kind, vol. 8, no. 10, 9 July 1905 (Augsburg: Schmid, 1905), pp. 76–77 and 79–80. They are reprinted with English translation in Kohler 2015, पृष्ठ 413–414.
  11. Orff 1975–1983, पृ॰प॰ 26, 38–39, Vol. I; p. 9, Vol. VII.