कामिनी ए.राव

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
डा. कामिनी ए. राव
जन्म2 जुलाई 1953 (1953-07-02) (आयु 70)
बैंगलोर, कर्नाटक, भारत
व्यवसायचिकित्सा निर्देशक, [[ मिलन (Milann)]] और स्त्री रोग विशेषज्ञ
वैशिष्ट्य प्रजनन चिकित्सा, सहायक प्रजनन तकनीक
उल्लेखनीय पुरस्कार2014 में प्रजनन चिकित्सा के लिए पद्म श्री पुरस्कार

डॉ कामिनी ए राव भारत में सहायक प्रजनन के क्षेत्र में अग्रणी हैं। उनकी विशेषज्ञता प्रजनन एंडोक्रिनोलॉजी, डिम्बग्रंथि की बनावट और सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी। उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया, जो कि भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। डॉ कामिनी ए राव मिलन (Milann) में चिकित्सा निर्देशक हैं जो कि प्रजनन चिकित्सा का केंद्र (BACC हेल्थकेयर प्रा. लि.का एक यूनिट ) है।[1]

जीवन और कैरियर[संपादित करें]

उनकी प्रारंभिक शिक्षा बिशप कॉटन गर्ल्स हाई स्कूल, बेंगलुरु से हुई और उन्होंने चिकित्सा का अध्ययन सेंट जॉन मेडिकल कॉलेज, बंगलौर, और वनिविलास, बंगलौर से किया। डॉ कामिनी व्यावसायिक रूप से प्रो. किप्रोस निकोलेडज़ के मार्गदर्शन में हैरिस बर्थराइट रिसर्च सैंटर फॉर फीटल मैडिसन, किंग्ज कॉलेज के स्कूल ऑफ मेडिसिन, लंदन, ब्रिटेन से भ्रूण इनवेसिव चिकित्सा में प्रशिक्षित हैं और उन्होंने लेज़र सर्जरी में प्रशिक्षण साऊथ क्लीवलैंड अस्पताल, मिडिल्सब्रो, ब्रिटेन, से प्रो. रे गैरी के मार्गदर्शन में की। 

डॉ कामिनी ए राव को भारत के पहले SIFT शिशु के जन्म का श्रेय दिया जाता है। उन्हें दक्षिण भारत की पहली वीर्य बैंक स्थापित करने का गौरव प्राप्त है। उन्हें दक्षिण भारत में आईसीएसआई (इंट्रा साईटोप्लास्मिक शुक्राणु इंजेक्शन) द्वारा लेजर असिस्टेड अंडे सेने से सफलतापूर्वक पैदा हुए बच्चों के लिए भी जाना जाता है।

यूनाइटेड किंगडम में प्रशिक्षित होने के बाद वह भारत में प्रजनन चिकित्सा क्लिनिक, BACC हेल्थकेयर प्रा. लि., जिसे अब मिलन ( Milann) के रूप में जाना जाता है, स्थापित करने के लिए भारत लौट आईं जो कि प्रजनन चिकित्सा के लिए एक केंद्र है। यह एक ऐसा केंद्र है जो कि रोगियों को न केवल पूरे भारत से लेकिन बल्कि दुनिया के कई अन्य भागों जैसे ब्रिटेन, अमेरिका, दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य पूर्व और हमारे पड़ोसी देशों से भी आकर्षित करता है।

पुरस्कार[संपादित करें]

  • पद्म श्री पुरस्कार 2014 में
  • चिकित्सा के क्षेत्र में अमूल्य सेवा के लिए कर्नाटक राज्य पुरस्कार (राज्योत्सव पुरस्कार) [2]
  • चिकित्सा के क्षेत्र में अमूल्य सेवा के लिए विद्या रतन पुरस्कार 
  • देश और पेशे के लिए विवेकानंद संस्थान के मानव उत्कृष्टता, हैदराबाद की तरफ से चिकित्सा के क्षेत्र में समर्पित सेवा के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान श्रद्धांजलि पुरस्कार
  • आर्यभट्ट सांस्कृतिक संगठन से चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए आर्यभट्ट पुरस्कार
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इकाई, शिमोगा से जिला  बी. सी. रॉय जिला पुरस्कार
  • स्त्री रोग एवं प्रसूति के बैंगलोर समाज से लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 
  • प्रसूति और स्त्री रोग सोसायटी ऑफ इंडिया संघ से लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
  • नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज  से निर्वाचित फेलोशिप [3]

प्रकाशन[संपादित करें]

  • हैंडबुक ऑफ़ ओब्सटेटरिक इमरजेंसी  (2003) जेपी ब्रदर्स मेडिकल पब्लिशर्स, ISBN 8180610896
  • द इनफर्टिलिटी मैन्युअल (2005) अनशन प्रकाशक, सह-लेखक-पीटर आर. ब्रिंसडन और ए हेनरी स्थानंनथन, ISBN 1904798160
  • टेक्सटबुक ऑफ़ मिडवाईफ्री एंड ओब्सटेटरिकस फॉर नर्सिस, एल्स्वाइर भारत, ISBN 8131221881
  • एंडोस्कोपी इन इनफर्टिलिटी (2007) अनशन प्रकाशक, सह-लेखक क्रिस्टोफर चेन, ISBN 9781905740628
  • रेकरंत प्रेगनैंसी लॉस- ECAB (2009) एल्सवाइर स्वास्थ्य विज्ञान, ISBN 8131232255

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Six from Karnataka chosen for Padma awards". The Hindu. 26 January 2014. मूल से 29 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 August 2014. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  2. Ronamai, Raymond (17 January 2012). "Rhea Healthcare to set up motherhood boutique birthing centers at Chennai Kochi". International Business Times. मूल से 21 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 August 2014. |author= और |last= के एक से अधिक मान दिए गए हैं (मदद); Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  3. "List of Fellows - NAMS" (PDF). National Academy of Medical Sciences. 2016. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि March 19, 2016.