कजिन सारा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

कजिन सारा नेपाल के मानाङ जिले में बहुत अधिक ऊँचाई पर स्थित एक ताल है जिसकी खोज २०१९ के आरम्भिक काल में पर्वतारोहियों के एक समूह ने की थी।

यह ताल अनुमानतः 5,200 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, परन्तु अभी आधिकारिक रूप से इसे सत्यापित नहीं किया गया है। यदि यह सत्यापित हो गया तो यह विश्व की सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित ताल होगा। अभी 'टिलिचो झील' को विश्व में सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित झील माना जाता है।[1]

सन्दर्भ[संपादित करें]