ओलम्पिक चार्टर
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
ओलम्पिक चार्टर ओलिंपिक खेलों के संगठन और ओलिंपिक आंदोलन को नियंत्रित करने के लिए नियमों और दिशा निर्देशों का एक सेट है। अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) द्वारा अपनाया गया, यह मौलिक सिद्धांतों, नियम, और कानूनों का संहिताकरण है। इसका पिछला अद्यतन फरवरी 11, 2010, को हुआ था। चार्टर में प्रयोग होने वाली आधिकारिक भाषाए फ्रेंच और अंग्रेजी हैं। अगर, किसी भी समय, पाठ के संस्करणों के बीच कोई विसंगति है तो पाठ के फ्रेंच भाषा के रूप को प्रमुखता दी जाती है।[1]
उद्देश्य [संपादित करें]
ओलंपिक के सम्पूर्ण इतिहास के दौरान, ओलम्पिक चार्टर ने अक्सर ओलम्पिक विवादो के परिणामों का निर्णय लेने में प्रमुख भूमिका निभाई है। अपने परिचय में व्यक्त, ओलम्पिक चार्टर के 3 मुख्य उद्देश्य हैं:[1]
- ओलम्पिकता के सिद्धांतों और मूल्यों की स्थापना करना
- आईओसी कानून के रूप में कार्य करना
- ओलंपिक आंदोलन के 4 मुख्य घटकों (अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति, अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघ, राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियाँ और ओलिंपिक खेलों के लिए आयोजन समितियाँ) के अधिकारों और दायित्वों को परिभाषित करना।
सन्दर्भ [संपादित करें]
- ↑ 1.0 1.1 "Olympic Charter" (अंग्रेजी में) (पीडीऍफ़ (PDF)). olympic.org. अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति. http://www.olympic.org/Documents/olympic_charter_en.pdf. अभिगमन तिथि: सितम्बर 27, 2011.