ऍचआइवी

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
(एचआईवी से अनुप्रेषित)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एचआईवी, रोग-प्रतिरक्षा एक ऐसा विषाणु है जोकि रोग-प्रतिरक्षा प्रणाली पर प्रहार करता है और संक्रमणों के प्रति शरीर की क्षमता और प्रतिरोध को कम करता है। इससे होने वाली बीमारी को एड्स के नाम से जाना जाता है। इस रोग में शरीर की श्वेत रक्त कणिकाएँ क्षीण होने लगती हैं।

[संपादित करें] तिल की चिक्की का एचआईवी के इलाज में महत्व

एचआईवी अभी तक एक लाइलाज बीमारी मानी जाती है।[1] शोध चल रहे हैं, हालांकि अभी तक पूर्णतः इलाज विकसित कर पाने में सफलता नहीं मिल पायी है। वर्तमान में बाजार कुछ उपचार एचआईवी रोगियों के लिए उपलब्ध हैं जो आंशिक रूप से उनकी पीड़ा को कम करने तथा उनके जीवन को स्वस्थ, उत्पादक और दीर्घ करने में सहायक हो सकते हैं। ऐसा ही एक निष्कर्ष भारत में तैयार की जानेवाली तिल की चिक्की के रूप में सामने आया है, जो वास्तव में एक आश्चर्यजनक प्रभाव के साथ एचआईवी से लड़ने में मददगार साबित हो सकती है। हाल ही में एक खोज के अनुसार, तिल और गुड़ की आधा दर्जन चिक्कियों को आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के साथ मिलाकर, एचआईवी पॉजिटिव महिलाओं को २० ग्राम चिक्की दिन में दो बार चार महीने तक दिया गया, तो इसने एचआईवी धनात्मक महिलाओं में बेहतर प्रतिरक्षा स्तर दिखाया। सीडी ४ की गिनती यह चिक्की लेनेवाली महिलाओं में ४७५.६ से बढ़कर ५४३.४ हो गयी। जबकि इनकी तुलना में उन महिलाओं में, जिन्होंने यह चिक्की नहीं ली थी, काफी कम सीडी ४ गिनती देखी गयी। साधारणतया २५ से ३३ प्रतिशत एचआईवी पॉजिटिव लोग एचआईवी दवाओं के कारण कम या लंबी अवधि के दुष्प्रभाव का शिकार होते हैं। लोकप्रिय रेहड़ी खाद्य उत्पाद चिक्की में किंचित आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के मिश्रण द्वारा एचआईवी से प्राकृतिक तरीके से लड़ने में मदद मिल सकती है और यह किसी भी दुष्प्रभाव से मुक्त है। [2] इस खोज से आशा की जाती है कि एचआईवी और एड्स के रोगी केवल जीवनभर दवाओं पर निर्भर नहीं रहेंगे बल्कि वह भविष्य में रोग मुक्त भी हो सकेंगे।

[संपादित करें] सन्दर्भ

  1. "Is HIV the Only Incurable Sexually Transmitted Disease?" (web). Thebody Website. http://www.thebody.com/content/art2301.html. अभिगमन तिथि: 2012-05-30. 
  2. "Til chikkies fight HIV" (html). Deccan Chronicle daily, Hyderabad, India. http://www.deccanchronicle.com/tabloid/hyderabad/til-chikkies-fight-hiv-269. अभिगमन तिथि: 2012-05-30. 

[संपादित करें] वाह्य सूत्र

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ