अमेलिया (कंपनी)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

 

निर्देशांक: 40°42′10″N 74°00′50″W / 40.70278°N 74.01389°W / 40.70278; -74.01389

अमेलिया
मूल नाम Amelia
प्रकार निजी कंपनी
उद्योग
स्थापना 1998; 26 वर्ष पूर्व (1998)[1]
संस्थापक चेतन दुबे
मुख्यालय न्यूयॉर्क नगर, संयुक्त राज्य अमेरिका[2]
क्षेत्र दुनिया भर में
प्रमुख व्यक्ति
  • चेतन दुबे (स्थापक, अध्यक्ष और सीईओ)
  • पीटर ए० बेनोलियल (सभापति)
  • ऐन माइसनर (सीएफओ)
  • जोनाथन क्रेन (सीसीओ)
उत्पाद
  • अमेलिया हाइपरऑटमैशन प्लेटफॉर्म
  • अमेलिया
वेबसाइट amelia.ai

अमेलिया, जिसे पहले इपसॉफ्ट के नाम से जाना जाता था, एक अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी है। यह मुख्य रूप से व्यवसाय के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता और संज्ञानात्मक और स्वायत्त उत्पादों पर केंद्रित है।[3] इसके मुख्य उत्पाद अमेलिया, एक संवादी एआई प्लेटफॉर्म, और अमेलिया हाइपरऑटोमेशन प्लेटफॉर्म (जिसे पहले १डेस्क के नाम से जाना जाता था), सूचना प्रौद्योगिकी संचालन के लिए एक स्वायत्त ढांचा है।

कंपनी का मुख्यालय न्यूयॉर्क नगर में है और इसके कार्यालय १३ देशों में स्थित हैं।

इतिहास[संपादित करें]

कंपनी की स्थापना आईपीसॉफ्ट, इंक. के रूप में न्यूयॉर्क शहर में १९९८ में कूरेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमैटिकल साइंसेज में न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर चेतन दुबे द्वारा की गई थी।[4] अक्टूबर २०२० में कंपनी का नाम बदलकर अमेलिया कर दिया गया।[5]

उत्पाद[संपादित करें]

अमेलिया[संपादित करें]

अमेलिया एक एआई-आधारित डिजिटल सहायक है। अंतर्निहित तकनीक वाक् संश्लेषण आधारित है।[6] यह अवतार एक पेशेवर मॉडल लॉरेन हेस पर आधारित है।[7]

अमेलिया को २०१४ में रेलीज़ किया गया था।[8][9] वर्ज़न ३.० को १ जून २०१७ में रेलीज़ किया गया था। २०१८ तक अमेलिया को ग्राहक सेवा के लिए कुछ मात्रा में लगभग २५ कंपनियों में संचालित किया गया था, जिनमें एसईबी ग्रुप[10] और एक्सेंचर[11][12] शामिल हैं।

अमेलिया हाइपरऑटोमेशन प्लेटफार्म[संपादित करें]

२०१७ में जारी हुआ अमेलिया हाइपरऑटोमेशन प्लेटफ़ॉर्म (पूर्व में १डेस्क)[13] एक एंटरप्राइज़-स्केल स्वायत्त ढाँचा है जो सूचना प्रौद्योगिकी संचालन और साझा सेवाओं को एकीकृत करता है। संवादात्मक इंटरफ़ेस के माध्यम से स्वायत्त ढांचे तक पहुंचने के लिए प्लेटफ़ॉर्म अमेलिया के साथ एकीकृत होता है।[14]

अमेलिया हाइपरऑटोमेशन प्लेटफ़ॉर्म में खुले एपीआई के साथ किसी भी मौजूदा प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ने के लिए एक एकीकरण ढाँचा है। इसकी मालिकाना यंत्र शिक्षण कार्यक्षमता (आंतरिक रूप से आईपीकनेक्ट कहा जाता है) मानव श्रमिकों के देखे गए व्यवहार के आधार पर नए ऑटोमेशन की सिफारिश करती है।

आईपीसेंटर[संपादित करें]

अमेलिया हाइपरऑटोमेशन प्लेटफ़ॉर्म का पूर्ववर्ती आईपीसेंटर एक स्वायत्त सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधन प्लेटफ़ॉर्म था जो नेटवर्क सेवाओं की निगरानी और सुधार को स्वचालित करता था। इसे पहली बार १९९९ में रिलीज़ किया गया था। आईपीसेंटर में नेटवर्क प्रबंधन के लिए २०,००० से अधिक ऑटोमेशन रूटीन की लाइब्रेरी है जिन्हें वर्चुअल इंजीनियर के रूप में ब्रांड किया गया है।[उद्धरण चाहिए]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "IPsoft - About". IPsoft Inc. अभिगमन तिथि 2018-02-06.
  2. "IPsoft - Global Presence". IPsoft Inc. अभिगमन तिथि 2018-02-06.
  3. "You are being redirected..." www.analyticsinsight.net. अभिगमन तिथि 2022-10-19.
  4. "IPSOFT: A GLOBAL LEADER IN ARTIFICIAL INTELLIGENCE AND COGNITIVE TECH SYSTEMS". www.analyticsinsight.net. November 8, 2022. अभिगमन तिथि 2022-11-09.
  5. "IPsoft Honors Pioneering Spirit of Conversational AI Innovation with Rebrand to Amelia". Amelia (अंग्रेज़ी में). 2020-10-01. अभिगमन तिथि 2021-01-28.
  6. Blass, Diana (2018-08-07). "Meet Amelia: IPsoft Shows Off Its Human AI Platform". CRN (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-10-31.
  7. "What it's like to be a model for an artificial intelligence's avatar — Quartz". qz.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2018-11-13.
  8. Joab Jackson (September 30, 2014). "IPsoft seeks to grow the 'brains' of virtual assistants". PC World. अभिगमन तिथि 2018-02-06.
  9. Christopher Mims (2014-09-28). "Amelia, a Machine, Thinks Like You". The Wall Street Journal. अभिगमन तिथि February 13, 2018.
  10. "Amelia to join SEB's customer service | SEB". SEB Group (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि November 13, 2018.
  11. Jason Ankeny (May 26, 2015). "Meet Amelia, the AI Platform That Could Change the Future of IT". Entrepreneur. अभिगमन तिथि 2018-02-13.
  12. Intelligence, Insider. "Accenture and IPsoft partner on AI virtual agent business". Business Insider (अंग्रेज़ी में). मूल से 22 अक्तूबर 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2022-10-19.
  13. "Wysdom and Amelia pioneer new Conversational AI delivery model | Words of Wysdom Blog". Wysdom.AI (अंग्रेज़ी में). 2021-03-12. मूल से 25 अक्तूबर 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2022-10-25.
  14. "IPsoft Introduces 1Desk". APMdigest - Application Performance Management. 2017-11-07. अभिगमन तिथि 2022-10-25.

बाहरी संबंध[संपादित करें]