| अमृत मंथन |
| प्रारूप |
नाटक |
| सर्जक |
डायरेक्टर कट्स प्रोडक्शंस |
| लेखक |
सोनाली जाफर, विभा सिंह और एम पी अनामिका |
| निर्देशक |
रोमेश कालडा और नीरज बलियां |
| शुरुआत 'थीम' |
अमृत मंथन संगीत |
| निर्माण का देश |
भारत |
| भाषा(एं) |
हिन्दी |
| प्रकरणों की संख्या |
5 अप्रैल,2012 तक 42 |
| निर्माण |
| निर्माता |
राजन साहनी |
| प्रसारण अवधि |
30 मिनट |
| प्रसारण |
| मूल चैनल |
लाइफ ओके |
| प्रथम प्रसारण |
26 फरवरी, 2012 – चालू है |
| बाह्य सूत्र |
| आधिकारिक जालस्थल |
अमृत मंथन, नये टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाला एक दैनिक धारावाहिक है। इसका प्रसारण सोम-शुक्र रात 8:30 बजे किया जाता है। इस धारावाहिक की शुरुआत 26 फरवरी से 2012 से हुई है। धीरे धीरे धारावाहिक लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है।
अमृत मंथन, राजकुमारी अमृत और उसकी बहन निमृत, उनके जीवन, मतभेदों और स्थितियों की कहानी है।
अमृत मंथन की कहानी अमृत और निमृत नामक दो बहनों पर आधारित है। दोनो की परवरिश अलग अलग परिस्थितियों और परिवेश में हुई है। अमृत जहां बिल्कुल अपनी दादी जैसी है वहीं, दूसरी ओर निमृत स्वभाव में अमृत के बिल्कुल विपरीत है। निमृत अपने संबंधों, वादों, और प्यार के बारे में गंभीर है और दिमाग की बजाय दिल से सोचती है। अमृत मंथन में दोनो बहनें जो कभी सबसे अच्छी सहेलियां थीं वो ही अब सबसे कट्टर दुश्मन बन गयी हैं।