अदन की खाड़ी
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
|
|
इस लेख में सन्दर्भ या सूत्र नहीं दिए गए हैं। कृपया विश्वसनीय सूत्रों के सन्दर्भ जोड़कर इस लेख में सुधार करें। बिना सूत्रों की सामग्री को हटाया जा सकता है। |
| अदन की खाड़ी | |
|---|---|
|
|
|
| सागर प्रकार | खाड़ी |
| अधिकतम गहराई | 2,700 मी. (8,900 फुट) |
अदन की खाड़ी (अरबी: خليج عدن; खलीज़ अदन) अरब सागर मे, यमन (अरब प्रायद्वीप के दक्षिणी तट) और सोमालिया (अफ्रीका का सींग) के मध्य स्थित है। लाल सागर और अदन की खाड़ी को बाब-अल-मान्देब जलडमरूमध्य जो लगभग 20 किलोमीटर चौड़ा है, आपस में जोड़ता है।
यह जलमार्ग उस स्वेज नहर जलयान मार्ग का एक महत्वपूर्ण भाग है, जो भूमध्य सागर को अरब सागर के द्वारा हिन्द महासागर से जोड़ता है, और इस खाड़ी को प्रति वर्ष लगभग 21000 जलयान पार करते हैं।[1] इस खाड़ी में समुद्री डाकुओं द्वारा बड़े पैमाने पर की जा रहीं गतिविधियों के चलते इसे जलदस्यु मार्ग भी कहते हैं।