अथरनाला ब्रिज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अथरनाला ब्रिज, पुरी

अथरनाला ब्रिज उड़ीसा राज्य में पुरी शहर की मांडुपुर नदी पर बना हुआ है। अथरनाला ब्रिज का निर्माण 13वीं शताब्दी में हुआ था। पुरी नगर के प्रवेश द्वार पर बना यह ब्रिज 85 मीटर लंबा और 11 मीटर चौड़ा है। अथरनाला ब्रिज को मध्यकाल की निर्माण कला का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है।