हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
हैरी पॉटर किताबें
Harry Potter and the Prisoner of Azkaban.jpg
HPPOAHINDI.jpg
हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी
लेखक संयुक्त राजशाही का ध्वज जे. के. रोलिंग
निकालने वाले क्लिफ़ राइट (ब्रिटेन)
मेरी ग्रांडप्रे (भारत)
प्रकार भ्रम, रोमांचक पुस्तक
प्रकाशक ब्लूम्सबरी पब्लिशिंग (ब्रिटेन)
मंजुल प्रकाशन (भारत)
रिलीज़ तिथि 8 जुलाई 1999
अनुवादक सुधीर दीक्षित
क्रम में इसका नंबर तीन
बिक्री ~55 मिलियन (विश्वव्यापी)
कहानी कालक्रम 1993-1994
पिछली किताब हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना
बाद की किताब हैरी पॉटर और आग का प्याला

हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी (अंग्रेज़ी: en:Harry Potter and the Prisoner of Azkaban हैरि पॉटर ऐन्ड द प्रिज़नर अव ऐज़्कबैन) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की दूसरी कड़ी है । इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्रों हॉग्वार्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं । इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बन चुकी है। इस किताब मे हैरी पौटर के तीसरे साल के बारे मे बताया गया है।

हैरी पौटर और अस्कबान का कैदी, हिन्दी मे सन्वादित हैरी पौटर की चौथी किताब है। यह किताब मन्जुल प्रकाशान द्वारा २००५ मे बज़ारो मे उतारी गई थी।

उपन्यास [संपादित करें]

उपन्यास की इस तीसरी कड़ी की कहानी में जादूगरों की जेल अज़्काबान से एक क़ैदी सिरियस ब्लैक भाग निकलता है, अपना "बदला" लेने के लिये । सिरियस जेम्स पॉटर का दोस्त हुआ करता था । पहले हैरी ने सोचा की सिरियस बदमाश और लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट का अनुयायी है और उसीने उसके माँ-बाप को धोखा देकर उनकी हत्या करायी थी । पर भाद में पता चलता है कि सिरियस मासूम था और हत्या जेम्स के एक अन्य दोस्त पीटर पेटिग्रू (वर्मटेल) ने करायी थी । हैरी और हर्माइनी की मदद से सिरियस कानून की पहुँच से बाहर भाग जाता है (पर वर्मटेल भी फ़रार होकर वोल्डेमॉर्ट से मिल जाता है) ।

हैरी अपने अन्कल के घर दोबारा वापिस जाता है. वहा उसके अन्कल की बहन, आन्ट मार्ज, हैरी के मा-बाप के बारे मे बुरा-भला कहती है. हैरी नाराज़ होकर मार्ज को फुला देता है. हैरी फिर रिसती कढाई जाता है, जहा उसे सीरियस ब्लैक के बारे मैन पता चलता है, जो-कि अस्कबान जेल से भागा हुआ है. वही हैरी को रोन और हरमायनी से मिलता है. आगे जाकर उन्हे तम-पिशाच, अपने गुप्त कलाओ के नये टीचर, प्रोफेसर ल्यूपिन, हैग्रिड के जानवर बग-बीक, आदि के बारे मैन पता चलता है. पूरी कहानी सीरियस और सीरियस की सच्चाई के इर्द-गिर्द घूमती है. अन्त मे हैरी हरमायनी के साथ सीरियस को घुद ही अस्काबान से छुडवा लेता है, क्योकि हैरी को सच्चाई का पता चल जाता है.

फ़िल्म [संपादित करें]

Harry Potter and the Prisoner of Azkaban (हिन्दी डब्ड : हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी) नाम की हॉलिवुड फ़िल्म, जो इस उपन्यास पर आधारित थी, एक सुपरहिट फ़िल्म साबित हुई । हैरी पॉटर का किरदार पिछली फ़िल्म की तरह डैनियल रैड्क्लिफ़ ने निभाया था, हर्माइनी का ऍमा वॉट्सन ने और रॉन वीज़्ली का रुपर्ट ग्रिंट ने । फ़िल्म के निदेशक थे अल्फ़ान्सो कुआरोन और निर्माता डेविड हेमन, क्रिस कोलम्बस और मार्क रैड्क्लिफ़ । सारी श्रंखला के डिस्ट्रिब्यूटर हैं वार्नर ब्रदर्स। यह फिल्म भारत मे सा रे गा मा द्वारा रीलीज़ की गई थी।