हस्ताक्षर

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
गांधीजी का हस्ताक्षर

किसी व्यक्ति का हस्ताक्षर (signature) उसके हाथ से लिखा हुआ (और कभी-कभी विशिष्ट शैली में) उसका अपना नाम, उपनाम (या कुछ और भी ) आदि को कहते हैं। यह किसी दस्तावेज या घोषणा आदि पर किया जाता है जो यह दर्शाता है कि यह 'सही व्यक्ति' द्वारा ही प्रसारित है या अमुक व्यक्ति ने यह घोषणा की है। यदि किसी रचना पर किसी व्यक्ति का हस्ताक्षर है तो उससे पता चल जाता है कि उसका सृजन किसने किया है। कोई भी व्यक्ति अपना हस्ताक्षर विश्व के किसी ज्ञात भाषा की लिपि में कर सकता है। हस्ताक्षर उस व्यक्ति की अलग पहचान होती है।