सुन्दा भाषा
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
सुन्दा भाषा (Basa Sunda) जावा के पश्चिमी एक तिहाई भाग के लोगों की भाषा है। इसे लगभग २ करोड़ ७० लाख लोग बोलते हैं जो इण्डोनेशिया की जनसंख्या का लगभग १५% है।
इस भाषा का मादुरी भाषा तथा मलय भाषा से निकट का सम्बन्ध है किन्तु जावा भाषा से अपेक्षाकृत दूर का रिस्ता है।