सिन्त्रा अरुन्त ब्रॉन्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सिन्त्रा अरुन्त ब्रॉन्त

सिन्त्रा अरुन्त ब्रॉन्त जमैका पर्यटन बोर्ड के लिए मॉड्लिंग करता हुई
जन्म त्रिनिदाद
पेशा मॉडल और उद्यमी

सिन्त्रा अरुन्त ब्रॉन्त त्रिनिदाद की एक महिला मॉडल और उद्यमी है। इस महिला के प्रसिद्ध होने का मुख्य कारण 1972 में जमैका पर्यटन बोर्ड के लिए एक प्रचार पोस्टर में उसके चित्र का शामिल किया जाना है। इस पोस्टर में वह एक गीली नारंगी टी शर्ट पहने हुई थी जिसमें "जमैका" शब्द गहरे अक्षरों में शरीर से चिपका हुआ था। जमैका पर्यटन बोर्ड ने पोस्टर अभियान चलाने के लिए एक अमेरिकी विज्ञापन कंपनी डॉयले डेन (Doyle Dane) को अधिकृत किया था। सिन्त्रा को अभियान के दौरान सात घंटे के लिए पेगासस होटल के आगे खड़े रहना पड़ा था। इस होटल का नाम अब मेरिडियन जमैका पेगासस के नाम से जाना जाता है।

सिन्त्रा के प्रसिद्ध होने के और कारण[संपादित करें]

मॉन्टेगो खाड़ी के व्यापारी जॉन मैककोनेल (John McConnell) ने एक नाव को सिन्त्रा अरुन्त ब्रॉन्त का नाम दिया था। इसी प्रकार से एक घुड़-सवारी के एक मैदान को यह नाम दिया गया था। स्विस घड़ियों की निर्माता कम्पनी राडो ने सिन्त्रा के नाम से एक घड़ी बनाई।

यात्रा-सुविधा व्यवसास से सिन्त्रा का जुड़ना[संपादित करें]

वर्तमान में सिन्त्रा त्रिनिदाद की ए०जे०एम (AJM) नामक एक यात्रा-सुविधा प्रबंधन कंपनी का मालिक बन चुकी है जो उसकी मातृभूमि में पर्यटन व्यवसास से जुड़ी है। [1]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 2 मार्च 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 मार्च 2015.