सामानी साम्राज्य
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
|
|||||||||||||||||||||||||||||
सामानी साम्राज्य मध्य एशिया तथा ख़ोरासान का एक मध्यकालीन (819-999) साम्राज्य था जिसकी राजधानी बुखारा एक समय इस्लाम की राजधानी बग़दाद की बराबरी करता था । इसके शासक सुन्नी मुसलमान थे जो जरदोश्त के धर्म से परिवर्तित होकर मुस्लिम बने थे । यह फ़ारस के केन्द्रीय सासानी साम्राज्य के अरबों द्वारा फ़तह के बाद एक प्रमुख राज्य था जो इस्लाम का दूसरा केन्द्र भी माना जाता था । ध्यातव्य है कि बुखारा, यानि सुन्नी सामानी और अरब दुनिया (सुन्नी) के मध्य केन्द्रीय ईरान के लोग शिया हैं (और थे) ।
सामानी काल का एक कलात्मक कटोरा । [1]
महत्व [संपादित करें]
सामानी साम्राज्य को ताज़िक तथा उज़्बेक राष्ट्रों की नींव भी कहा जाता है । ये क्षेत्र इससे पहले ईरानी (फ़ारसी) नियंत्रण में रहे थे । इस संपूर्ण क्षेत्र को आज भी वृहत ईरान का अंग समझा जाता है ।
संदर्भ [संपादित करें]
- ↑ Bowl with white slip, incised design, colored, and glazed. Excavated at Sabz Pushan, Neishapur, Iran. 9th-early 10th century. New York Metropolitan Museum of Art.