साँचा:आज का आलेख १८ अप्रैल २०१०

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एक फ़्रिस्बी- हाथ में
एक फ़्रिस्बी- हाथ में
उड़न तश्तरी या फ्लाइंग डिस्क या फ्रिज्बी प्लास्टिक से निर्मित एक हल्की-फुल्की गोल तश्तरी होती है जिसे हवा में उड़ाने और पकड़ने का खेल खेलने हेतु प्रयोग किया जाता है। सागर तटों, मैदानों और स्कूल-कॉलेजों में यह खेल खेलते अनेक युवा, किशोर या बच्चे दिखते हैं। यह २० से २५ सेंटीमीटर यानी ८-१० इंच व्यास वाली तश्तरी खेल का एक अच्छा साधन है। इसका आविष्कार अमेरिका के यूटा राज्य के निवासी वॉल्टर फ्रेडरिक मॉरीसन ने किया था। उन्होंने १९४० के दशक में एक तश्तरी को बनाने की योजना बनायी थी, जिसे वह वलरेवे कहते थे। १९४८ में यह तश्तरी बाजार में बिकनी शुरू हुई और इसका नाम रखा गया था फ्लाइंग सॉसर, लेकिन तब ये खेल के रूप में कोई खास प्रसिद्धि नहीं ले पायी। इसी तश्तरी के आधार पर भावी फ्रिज्बी का रूप तैयार किया गया था। विस्तार में...