सदस्य:Alka87/कॉपर-टी (अंतःर्गर्भाशयी उपकरण)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

अंत:र्गर्भाशयी उपकरण (आईयूडी) जिसे अंत:र्गर्भाशयी तार के तौर पे भी जाना जाता है, एक प्रकार का अंत:र्गर्भाशयी उपकरण है, जिसमें तांबा भी शामिल है। इसका प्रयोग असुरक्षित यौन संबंध बनने के पांच दिनों के भीतर जन्म नियंत्रण और आपातकालीन गर्भनिरोधक के रूप में किया जाता है[1]। यह जन्म नियंत्रण के सबसे प्रभावी रूपों में से एक है, जिसकी विफलता की दर ०.७% के आस पास है।  इस यंत्र को गर्भाशय में डाला जाता है और ये तीन से दस वर्ष के लिए वहां रह सकता है। इसका उपयोग बिना किसी चिंता के सभी उम्र की महिलाओं के द्वारा किया जा सकता है चाहें उनके बच्चे हुए हों या नही। इसको हटाने के पश्चात् प्रजनन क्षमता तुरंत वापिस आ जाती है ।

इसके नकारात्मक प्रभावों में शामिल हैं भारी मासिक धर्म, दर्दनाक मासिक धर्म, या उपकरण का बहार निकल आना।  इसका उपयोग उन लोगों को कम करना चाहिए जो यौन संचारित संक्रमण के उच्च जोखिम पे हैं , क्योंकि पहले तीन हफ्तों में प्रविष्टि के बाद ये श्रोणि में सूजन की बीमारी को जन्म दे सकता है। अगर कोई महिला आईयूडी की उपस्थिति में भी गर्भवती हो जाती है तो इसको हटाने का सुझाव दिया जाता है । शायद ही इसके प्रवेश से  गर्भाशय वेदन हो सकता है।[2] तांबे की आईयूडी, लंबे अंतराल के लिए जन्म नियंत्रण करने के लिए कारगर उपाय है। यह मुख्य रूप से  शुक्राणु.हत्या के द्वारा कार्य करता है।  

तांबा आईयूडी का उपयोग चिकित्सा जगत में १९७० के दशक में किया गया था। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्वास्थ्य प्रणाली की आवश्यक दवाओं की सूची में सबसे प्रभावी और सुरक्षित दवाओं में शामिल है। [3] विकासशील देशों में इसकी थोक लागत ०.३७ से लेकर लिए ३.०० अमरीकी डालर प्रति आईयूडी है। [4] यूनाइटेड किंगडम में  एन एच एस की लागत लगभग १० पाउंड है।[5] संयुक्त राज्य अमेरिका में इसकी लागत लगभग ७५० अमरीकी डालर है[6]। इसका उपयोग दुनिया भर में १७० लाख से अधिक महिलाओं द्वारा किया जाता है। [7][8]

उपकरण का विवरण[संपादित करें]

तांबे की आईयूडी के काफी सारे प्रकार दुनिया भर में उपलब्ध है । अधिकतर तांबे के उपकरण प्लास्टिक के मूल के बने होते हैं जिसे  तांबे की तार में लपेटा जाता है। [9] कई उपकरणों का आकार एक टी आकृति जैसा होता है जोकि हार्मोनल आईयूडी से मिलता जुलता होता है। पैरागार्ड ही केवल वह नमूना है जो वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में उपलब्ध है। कम से कम तांबे की आईयूडी के तीन नमूने कनाडा में उपलब्ध हैं, जिनमें से दो एक पतले टी-आकार के संस्करण हैं जो उन महिलाओं द्वारा इस्तेमाल किये जाते हैं जिनके बच्चे नही होते। पूर्व में उपयोग होने वाली आईयूडी में तांबे का उपयोग केवल खड़ी स्टेम के आसपास ही होता था, लेकिन आजकल के नमूने में तांबे को आस्तीन के चारों ओर भी लपेटा जाता है जिससे नमूने की कार्यकुशलता बढती है।[10] कुछ नए नमूनों में प्लास्टिक के मूल के स्थान पर चांदी के मूल का उपयोग किया जाता है, जिससे कि तांबे के विखंडन को टालकर उपकरण के जीवन काल को बढ़ाया जा सकता  है। उपकरणों की आयु ३ वर्ष से लेकर १० वर्ष तक के बीच हो सकती है; हालांकि, कुछ अध्ययनों के माध्यम से यह देखा गया है कि TCu ३८०A १२ वर्ष तक प्रभावी हो सकता है। [11]

कार्यप्रणाली[संपादित करें]

A diagram showing a copper IUD in place in uterus.

तांबे की आईयूडी का प्राथमिक कार्य निषेचन की प्रक्रिया को रोकना है। [12][13][14] तांबा ग़र्भाशय के भीतर एक शुक्राणुनाशक के रूप में कार्य करता है। तांबे की उपस्थिति से आयनों, प्रोस्टाग्लैंडीन, और सफेद रक्त कोशिकाओं का स्तर गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब के तरल पदार्थों में बढ़ जाता है।  

मानव प्रजनन से जुडे कुछ विशेषज्ञो का मानना है कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में सबूत हैं जोकि यह दर्शातें हैं कि तांबे की आईयूडी आरोपण की प्रक्रिया को बाधित कर सकते हैं ,[15]  विशेष रूप से तब, जब यह आपातकालीन गर्भनिरोधक[16][17] के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इस के बावजूद, हमारे पास कोई निश्चित सबूत नही है जोकि यह दर्शाता हो कि आईयूडी उपयोगकर्ताओं की भ्रूण नुकसान दर उन  महिलाओं की तुलना में आधिक है जो गर्भनिरोधक का उपयोग नही करती।  इसलिए, तांबे की आईयूडी को एक सच्चे गर्भनिरोधक के रूप में माना जाता है ना कि एक गर्भान्तक के रूप में।

संदर्भ[संपादित करें]

  1. WHO Model Formulary 2008 (PDF). World Health Organization. 2009. पपृ॰ 370–372. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9789241547659. मूल (PDF) से 13 December 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 December 2016. नामालूम प्राचल |deadurl= की उपेक्षा की गयी (मदद)
  2. Goodwin, T. Murphy; Montoro, Martin N.; Muderspach, Laila; Paulson, Richard; Roy, Subir (2010). Management of Common Problems in Obstetrics and Gynecology (अंग्रेज़ी में) (5 संस्करण). John Wiley & Sons. पपृ॰ 494–496. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-4443-9034-6. मूल से 2017-11-05 को पुरालेखित. नामालूम प्राचल |deadurl= की उपेक्षा की गयी (मदद)
  3. "WHO Model List of Essential Medicines (19th List)" (PDF). World Health Organization. April 2015. मूल (PDF) से 13 December 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 December 2016. नामालूम प्राचल |deadurl= की उपेक्षा की गयी (मदद)
  4. "Iud (Copper)". International Drug Price Indicator Guide. अभिगमन तिथि 8 December 2016.
  5. British national formulary : BNF 69 (69 संस्करण). British Medical Association. 2015. पपृ॰ 557–559. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-85711-156-2.
  6. Zieman, Mimi. Managing Contraception 2012–2014 (अंग्रेज़ी में). Managing Contraception. पृ॰ Chapter 27. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-4675-3640-0. मूल से 2017-11-05 को पुरालेखित. नामालूम प्राचल |deadurl= की उपेक्षा की गयी (मदद)
  7. Speroff, Leon; Darney, Philip D. (2011). A Clinical Guide for Contraception (अंग्रेज़ी में). Lippincott Williams & Wilkins. पृ॰ 243. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-60831-610-6. मूल से 2017-11-05 को पुरालेखित. नामालूम प्राचल |deadurl= की उपेक्षा की गयी (मदद)
  8. Schäfer-Korting, Monika (2010). Drug Delivery (अंग्रेज़ी में). Springer Science & Business Media. पृ॰ 290. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-3-642-00477-3. मूल से 2017-11-05 को पुरालेखित. नामालूम प्राचल |deadurl= की उपेक्षा की गयी (मदद)
  9. Kulier R, O'Brien P, Helmerhorst FM, Usher-Patel M, d'Arcangues C (2008), "Copper containing, framed intra-uterine devices for contraception (Review)", Cochrane Database of Systematic Reviews (4): CD005347, PMID 17943851, डीओआइ:10.1002/14651858.CD005347.PUB3
  10. Sivin I, Stern J (1979), "Long-acting, more effective Copper T IUDs: a summary of U.S. experience, 1970–1975", Studies in Family Planning, 10: 263–281, JSTOR 1965507, डीओआइ:10.2307/1965507
  11. World Health Organization (1987), Mechanism of action, safety, and efficacy of intrauterine deices: technical report series 753, Geneva: World Health Organization
  12. Ortiz, María Elena; Croxatto, Horacio B. (June 2007). "Copper-T intrauterine device and levonorgestrel intrauterine system: biological bases of their mechanism of action". Contraception. 75 (6 Suppl): S16‒S30. PMID 17531610. डीओआइ:10.1016/j.contraception.2007.01.020. p. S28:
  13. Speroff, Leon; Darney, Philip D. (2011). "Intrauterine contraception". A clinical guide for contraception (5th संस्करण). Philadelphia: Lippincott Williams & Wilkins. पपृ॰ 239–280. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-60831-610-6. p. 246:
  14. Jensen, Jeffrey T.; Mishell, Daniel R. Jr. (2012). "Family planning: contraception, sterilization, and pregnancy termination". प्रकाशित Lentz, Gretchen M.; Lobo, Rogerio A.; Gershenson, David M.; Katz, Vern L. (संपा॰). Comprehensive gynecology. Philadelphia: Mosby Elsevier. पपृ॰ 215–272. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-323-06986-1. p. 259:
  15. ESHRE Capri Workshop Group (May–June 2008). "Intrauterine devices and intrauterine systems". Human Reproduction Update. 14 (3): 197‒208. PMID 18400840. डीओआइ:10.1093/humupd/dmn003. |author= और |last= के एक से अधिक मान दिए गए हैं (मदद); |pmid= और |PMID= के एक से अधिक मान दिए गए हैं (मदद); |DOI= और |doi= के एक से अधिक मान दिए गए हैं (मदद) p. 199:
  16. Speroff, Leon; Darney, Philip D. (2011). "Special uses of oral contraception: emergency contraception, the progestin-only minipill". A clinical guide for contraception (5th संस्करण). Philadelphia: Lippincott Williams & Wilkins. पपृ॰ 153–166. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-60831-610-6. |last1= और |last= के एक से अधिक मान दिए गए हैं (मदद); |first1= और |first= के एक से अधिक मान दिए गए हैं (मदद); |ISBN= और |isbn= के एक से अधिक मान दिए गए हैं (मदद) p. 157:
  17. Trussell, James; Schwarz, Eleanor Bimla (2011). "Emergency contraception". प्रकाशित Hatcher, Robert A.; Trussell, James; Nelson, Anita L.; Cates, Willard Jr. (संपा॰). Contraceptive technology (20th revised संस्करण). New York: Ardent Media. पपृ॰ 113–145. OCLC 781956734. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0091-9721. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-59708-004-0. |last1= और |last= के एक से अधिक मान दिए गए हैं (मदद); |first1= और |first= के एक से अधिक मान दिए गए हैं (मदद); |editor1-last= और |editor-last= के एक से अधिक मान दिए गए हैं (मदद); |editor1-first= और |editor-first= के एक से अधिक मान दिए गए हैं (मदद); |ISBN= और |isbn= के एक से अधिक मान दिए गए हैं (मदद); |ISSN= और |issn= के एक से अधिक मान दिए गए हैं (मदद); |oclc= और |OCLC= के एक से अधिक मान दिए गए हैं (मदद) p. 121: