सदस्य:शुभम चतुर्वेदी/प्रयोगपृष्ठ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

'आशीष त्रिपाठी (कवि एवं आलोचक) प्रमुख पुस्तक --एक रंग ठहरा हुआ

जीवन परिचय 

आशीष त्रिपाठी[1] का जन्म 21 सितम्बर 1973 को जमुनिहाई गांव, जिला सतना मध्यप्रदेश में हुआ. कविता में रूचि बचपन से थी,बी.एस.सी के पश्चात हिंदी साहित्य से एम.ए, एम.फिल और पी.एच.डी किये

कार्य क्षेत्र 

वर्तमान समय में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर।

लेखन कार्य

आशीष त्रिपाठी कि पहली कविता 1986 में प्रकाशित हुई. 1994 से निरन्तर कविताओं का प्रकाशन हो रहा है.पहला कविता संग्रह " एक रंग ठहरा हुआ / आशीष त्रिपाठी 2010 में प्रकशित हुआ, जो कि लक्ष्मण प्रसाद मंडलोई सम्मान से सम्मानित किया गया.

कविता के साथ साथ आलोचना क्षेत्र में योगदान...

समकालीन हिन्दी रंगमंच और रंग भाषा, प्राकशित भक्ति आन्दोलन और तुलसीदास विषय पर एक पुस्तक पूर्ण, इन दिनों "हिन्दी नाटकों पर लोक रंग परम्पराओ का प्रभाव" विषय पर शोधपरक कार्य के साथ ही समकालीन कविता पर लगातार लेखन.आलोचना के लिए 2016 के स्पंदन सम्मान से सम्मानित.

प्रोफ़ेसर नामवर सिंह के दस आलोचना पुस्तकों

'ज़माने से दो दो हाथ, प्रेमचंद और भारतीय समाज,हिन्दी का गद्य पर्व, कविता कि जमीन और जमीन कि कविता,आलोचना और विचार धारा, साहित्य कि पहचान,सम्मुख, साथ साथ, आलोचना और संवाद और पूर्व रंग के साथ ही, चंद्रकान्त देवताले के साक्षात्कार संग्रह " मेरे साक्षात्कार"तथा काशीनाथ सिंह के दो कथा- चयनों "ख़रोंच व पायल पुरोहित तथा अन्य कहानियों का संपादन, नामवर सिंह के साथ रामचंद्र शुक्ल रचनावली के आठ खंडो का संपादन।

  1. आशीष, त्रिपाठी (2010). एक रंग ठहरा हुआ. वाणी प्रकाशन. पृ॰ 136. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-93-5000-191-2.