वेताल द्वीप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
उत्तरी अंध महासागर में फ्रिसलैंड नामक वेताल द्वीप को दर्शाता 1558 का ज़ीनो मानचित्र

वेताल द्वीप वो द्वीप हैं जिनका अस्तित्व दर्ज इतिहास के एक लंबे समय तक स्वीकार किया जाता था और इन्हे पुराने नक्शों में दर्शाया भी जाता था, पर बाद में यह पाया गया कि यह मात्र एक विश्वास ही था और इस प्रकार के द्वीप अस्तित्व में नहीं हैं। इनके विपरीत लुप्त भूमि वो द्वीप या महाद्वीप हैं जिनके बारे में कुछ लोग मानते हैं कि वो प्रागैतिहासिक काल के दौरान अस्तित्व में थे और अक्सर इन्हें प्राचीन मिथकों और किंवदंतियों के साथ जोड़ा जाता है।

सन्दर्भ[संपादित करें]