विराम घड़ी
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
प्रयोगशाला, खेल के मैदान तथा ओलम्पिक खेलों में जिस घड़ी का उपयोग होता है, उसे विराम घड़ी कहते हैं। इस घड़ी को इच्छानुसार चलाया या बन्द किया जा सकता है। विराम घड़ी की सहायता से सेकेंड के एक पंचमांश अथवा एक दशमांश तक का समय मापा जा सकता है।