विकि मार्कअप
विकिपाठ भाषा या विकि मार्कअप एक हल्की-फुल्की मार्कअप भाषा है जिसका उपयोग विकि वेबसाइटों जैसे विकिपीडिया में पन्ने लिखने के लिये किया जाता है। यह ऍचटीऍमऍल का एक सरलीकृत विकल्प/इण्टरमीडियेट है। इसका अल्टीमेट उद्देश्य विकि सॉफ्टवेयर के द्वारा ऍचटीऍमऍल में बदला जाना है जो कि उसके बाद वेब ब्राउजर को भेजा जाता है।
कोई सर्वमान्य मानक विकिपाठ भाषा नहीं है। इसका व्याकरण, संरचना, जस्टिफिकेशन, कीवर्ड आदि किसी विशिष्ट वेबसाइट पर प्रयोग किये जा रहे विकि सॉफ्टवेयर पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिये, सभी विकिपाठ भाषाओं में उसी साइट के अन्य पन्नों को हाइपरलिंक करने का एक सरल तरीका होता है परन्तु इन कड़ियों के लिये कई विभिन्न सिण्टैक्स कन्वेंशन हैं। कई विकि, खासकर आरम्भिक वाले, उन शब्दों के लिये जो कि स्वयं लिंक किये जाने हों कैमलकेस का प्रयोग करते थे। मीडियाविकि में यह कन्वेंशन [[…]] नोटेशन से बदल दी गयी जिन्हें विकिपीडिया में मुक्त कड़ियाँ (free links) कहा जाता है।[1]
विभिन्न विकि प्रोग्राम, विकिपाठ में ऍचटीऍमऍल ऍलीमेण्ट के विभिन्न सैटों के उपयोग का समर्थन कर सकते हैं। कुछ मामलों में अनुमति प्राप्त ऍचटीऍमऍल ऍलीमेण्ट एकल विकि साइटों द्वारा कॉन्फिगर किये जा सकते हैं। मीडियाविकि में कई आम ऍचटीऍमऍल टैग्स का समर्थन शामिल है।
अनुक्रम |
मानकीकरण [संपादित करें]
Creole "विभिन्न विकियों पर प्रयुक्त होने वाली आम विकि मार्कअप भाषा" हेतु एक प्रयास है।[2] कई विकि इंजनों ने Creole को क्रियान्वित किया है।[3] Version 1.0 of the specification was released in July 2007.[4]
इन्हें भी देखें [संपादित करें]
सन्दर्भ [संपादित करें]
- ↑ "Wikipedia:Free links". Wikipedia, the Free Encyclopedia. http://en.wikipedia.org/wiki/Wikipedia:Free_links. अभिगमन तिथि: 2008-08-08.
- ↑ "WikiCreole: Home". Wikicreole.org. http://www.wikicreole.org/. अभिगमन तिथि: 2008-11-26.
- ↑ "WikiCreole: Engines". Wikicreole.org. http://www.wikicreole.org/wiki/Engines. अभिगमन तिथि: 2008-11-26.
- ↑ "WikiCreole: Creole 1.0". Wikicreole.org. http://www.wikicreole.org/wiki/Creole1.0. अभिगमन तिथि: 2008-11-26.
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
| विकिपुस्तक पर
Editing Wikitext से सम्बन्धित एक किताब है।
|
- What you see is Wiki - Questioning WYSIWYG in the Internet Age
- Media Wiki alternative parsers
- Discussions about MediaWiki alternative parsers
|
|||||||||||||||||
यह संगणक सम्बन्धित लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है।