वार्ता:आर्यभट्ट

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
विषय जोड़ें
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Latest comment: 11 वर्ष पहले by 112.79.40.2

लेख का नाम[संपादित करें]

आर्यभट ही सही है, किसी ने इसे आर्यभट्ट कर दिया है जो गलत है। आर्यभट्टीय भी गलत है।

अज्ञात

मेरी जानकारी के अनुसार संस्कृत में 'भट' प्रत्यय होता ही नहीं 'भट्ट' होता है। आर्यभट वास्तव में आर्यभट्ट का अपभ्रंश है। जिस प्रकार संस्कृत का शब्द 'श्रेष्ठि' आज 'सेठ' हो गया उसी प्रकार उचित उच्चारण (pronunciation) न कर पाने के कारण अंग्रेजों ने आर्यभट्ट को आर्यभट बना दिया।

5 अगस्त 2006 के हिंदुस्तान टाइम्स में छपा है

Prof Roddam Narasimha gets Aryabhatta Award

(संदर्भः http://www.hindustantimes.com/news/181_1761578,00040005.htm)

इस समाचार में अंग्रेजी में लिखे गये आर्यभट्ट में अंग्रेजी अक्षर 't' का दो बार प्रयोग किया गया है। कृपया निम्नलिखित वेबसाइट्स का भी भी अवलोकन करें।

http://www.csre.iitb.ac.in/isro/aryabhata.html

http://www.thevedicfoundation.org/bhartiya_history/mahabharat.htm http://www.encyclopediaofauthentichinduism.org/articles/51_the_bhartiya_chronology.htm

http://www.indianscience.org/dyk/t_dy_Q8.shtml

http://www.buzzle.com/editorials/4-3-2004-52488.asp

http://www.indianembassy.ru/docs-htm/en/en_06_03_t001.htm

यदि इसके बाद भी लगता है कि मैंने गलत संशोधन किया है तो कृपया मेरी गलती के लिये मुझे क्षमा करते हुये पुनः संशोधन कर लें।

जी.के. अवधिया

==[संपादित करें]

अवधिया जीः मेरी सामने संस्कृत की आर्यभटीय पडी है, और मैं आपको आश्वासन देता हूं कि उसमे आर्यभट शब्द का प्रयोग है।

मैं जानता हूं कि हिन्दी में कुछ लोग आर्यभट्ट लिखते हैं। यह गलत धारणा इस विचार से आती है कि भट्ट का अर्थ पण्डित हुआ और भट का योद्धा। आर्यभट आर्यभट्ट का अपभ्रंश नहीं। 68.155.76.193 ०१:०५, ३१ अक्टूबर २००६ (UTC)


जानकारी में वृद्धि के लिये धन्यवाद। मुझे अपनी गलत जानकारी के लिये वास्तव में खेद है।

जी.के. अवधिया

जानकारी के लिए आभार। ऐसी जानकारियों की ही जरूरत है, विकिपीडिया और विकिपीडिया का उपयोग करने वालो के लिए। अगर आप सदस्य बने तो हिंदी विकिपीडिया के उपयोग करने वालों को आपके योगदान को देखने मे सरलता होगी। एक बार फिर से आभार।
मितुल ०१:३१, १ नवम्बर २००६ (UTC)

आर्यभट ही शुद्ध है। अपने ग्रन्थ आर्यभटीय मे अपने लिये उन्होने भी यही नाम प्रयुक्त किया है। अश्मक जनपद मे जन्म होने के कारण बाद मे उनका नाम अश्मकाचार्य तथा उनके ग्रन्थ का नाम आश्मकतंत्र भी प्रचलित हुआ।

- सुभाष शर्मा, सदस्य, १८·३० बजे ११ अगस्त ०९

==[संपादित करें]

आर्यभट सही वर्तनी है। अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर भी यही वर्तनी का इस्तेमाल हुआ है - Āryabhaṭa, न कि Āryabhaṭṭa। 112.79.40.2 (वार्ता) 11:57, 20 जून 2012 (UTC)उत्तर दें