वन चैंपियनशिप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वन चैंपियनशिप
स्थापना 14 जुलाई 2011
संस्थापक चाट्री सिटयोटोंग
मुख्यालय सिंगापुर
प्रमुख व्यक्ति
स्वामित्व Group One Holdings Pte. Ltd.
वेबसाइट www.onefc.com

वन चैंपियनशिप (पहले वन फाइटिंग चैंपियनशिप) सिंगापुर में स्थित एक कॉम्बैट स्पोर्ट्स प्रोमोशन है। 14 जुलाई 2011 को इसकी स्थापना आंत्रप्रोन्योर चाट्री सिटयोटोंग और ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव विक्टर कुई[1] ने की थी। इसके इवेंट्स में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए), सबमिशन ग्रैपलिंग, किकबॉक्सिंग और मॉय थाई की फाइट्स आयोजित की जाती हैं।

कंपनी का पहला इवेंट 3 सितंबर 2011 को हुआ था, जिसे सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था। उसके बाद कंपनी पूरे एशिया में 100 से अधिक इवेंट्स का आयोजन कर चुकी है।[2] ये एशिया की सबसे बड़ी एमएमए कंपनी है, जिसमें सिंगापुर के  जीआईसी और  टेमासैक होल्डिंग्स के साथ साथ आइकॉनिक कैपिटल, मिशन होल्डिंग्स, सिकोआ कैपिटल और  ग्रीनओक्स कैपिटल  ने निवेश किया हुआ है।[3][4] नील्सन के अनुसार, वन चैंपियनशिप व्यूअरशिप और पहुंच के मामले में दुनिया की 10 सबसे बड़ी स्पोर्ट्स मीडिया कंपनियों में से एक है।[5]

इतिहास[संपादित करें]

चाट्री सिटयोटोंग कहते हैं कि उन्होंने वन चैंपियनशिप की शुरुआत इसलिए की थी क्योंकि वो मार्शल आर्ट्स को एशिया का “सांस्कृतिक खजाना” मानते हैं। इसके बावजूद एशियाई लोगों के लिए कोई मार्शल आर्ट्स कंपनी नहीं थी। पश्चिमी कंपनियों से उलट “ONE का लक्ष्य अखंडता, विनम्रता, सम्मान, साहस, अनुशासन और करुणा को बढ़ावा देना था।"[6]

वन फाइटिंग चैंपियनशिप में सबसे पहली महिला फाइट सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में War of the Lions इवेंट में हुई थी।[7] 13 जनवरी 2015 को ऐलान किया गया कि अब कंपनी का नाम केवल वन चैंपियनशिप होगा।[8]

नियम[संपादित करें]

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स

वन चैंपियनशिप ग्लोबल मार्शल आर्ट्स रूलसेट का पालन करती है, जिसे एशियाई और गैर-एशियाई नियमों के मिश्रण से तैयार किया गया है। मैचों की समयसीमा अलग-अलग होती है, जो चैंपियनशिप और गैर-चैंपियनशिप मुकाबलों के लिए अलग होती है। सभी मैचों में एक राउंड की समयसीमा 5 मिनट से ज्यादा नहीं हो सकती है। अधिकतर फाइट्स में 3 राउंड होते हैं, जिनके बीच में एक मिनट का ब्रेक होता है, लेकिन चैंपियनशिप मैचों में 5 राउंड होते हैं।[9]

कोई फाइटर इन तरीकों से जीत प्राप्त कर सकता है: नॉकआउट, सबमिशन, बोलकर हार मानना, रेफरी द्वारा रोके जाने से तकनीकी नॉकआउट, कॉर्नरमैन द्वारा स्टॉपेज की मांग या जजों के फैसले से मैच का अंत हो सकता है। 3 जज प्रत्येक राउंड नहीं बल्कि पूरे मैच का विश्लेषण कर परिणाम सुनाते हैं, जिसमें निम्नलिखित मानदंडों को घटते क्रम में महत्व दिया जाता है:

  • नॉकआउट या सबमिशन के करीब होना
  • चोट पहुंचाना (अंदरूनी, एकत्र, बाहरी)
  • स्ट्राइकिंग कॉम्बिनेशंस और केज में प्रभुत्व (ग्राउंड कंट्रोल, बेहतर पोजिशन)
  • सफल टेकडाउंस या टेकडाउन डिफेंस
  • आक्रामकता

किकबॉक्सिंग और मॉय थाई

ONE सुपर सीरीज के मैच 3 राउंड के होते हैं और प्रत्येक राउंड 3 मिनट का होता है और वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच 5 राउंड के होते हैं। फाइट्स की स्कोरिंग ‘10-पॉइंट मस्ट सिस्टम’ के तहत की जाती है।[10]

फाइट्स को निम्नलिखित तरीकों से जीता जा सकता है:

  • नॉकआउट
    • एक राउंड में 3 नॉकडाउन को तकनीकी नॉकआउट माना जाएगा
  • जजों के फैसले से
    • सर्वसम्मत निर्णय (तीनों जज एक फाइटर के पक्ष में हों)
    • विभाजित निर्णय (2 जज एक फाइटर और तीसरा जज अन्य फाइटर के पक्ष में हो)
    • बहुमत निर्णय (2 जज एक फाइटर के पक्ष में हों और एक जज ड्रॉ का फैसला सुनाए)

सबमिशन ग्रैपलिंग

वन चैंपियनशिप के ग्रैपलिंग मैचों में 12 मिनट का एक राउंड होता था। पुराने नियमों के अनुसार मैच को केवल सबमिशन से जीता जा सकता था और 12 मिनट के दौरान कोई सबमिशन ना होने से परिणाम ड्रॉ होता था।

18 अप्रैल, 2022 को वन चैंपियनशिप के सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने वन चैंपियनशिप के सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों के नियमों में बदलाव किए, जिसमें अब जजों के निर्णय के आधार पर विजेता की घोषणा की जा सकती है। अगर दोनों में से कोई भी प्रतिद्वंदी 12 मिनट में सबमिशन नहीं कर पाया तो उसे विजेता माना जाएगा, जिसने “सबमिशन के सबसे अच्छे प्रयास” किए। फाइट को धीमा करने पर येलो कार्ड भी दिया जा सकता है। इन नए नियमों को 20 मई, 2022 से लागू किया गया था। अब सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों की समयसीमा 10 मिनट की हो गई है।[11]

भार वर्ग[संपादित करें]

वन चैंपियनशिप में अभी 10 अलग-अलग भार वर्ग हैं।[12]

भार वर्ग का नाम ऊपरी लिमिट लिंग
पाउंड्स में किलोग्राम में
एटमवेट 115 52.2 महिला
स्ट्रॉवेट 125 56.7 पुरुष / महिला
फ्लाइवेट 135 61.2 पुरुष / महिला
बेंटमवेट 145 65.8 पुरुष / महिला
फेदरवेट 155 70.3 पुरुष
लाइटवेट 170 77.1 पुरुष
वेल्टरवेट 185 83.9 पुरुष
मिडलवेट 205 93 पुरुष
लाइट हेवीवेट 225 102.1 पुरुष
हेवीवेट 265 120.2 पुरुष

वन चैम्पियनशिप 2024[संपादित करें]

2024: वन चैम्पियनशिप 2024: फेयरटेक्स ट्रेनिंग सेंटर की प्रतिनिधि अनिता करीम ने महिलाओं के के पहले दौर में एड्रियाना फुसिनी को कीलॉक से हरा दिया। फुसिनी (5-2-1, 0-1 वन) राउंड 1 में 2:20 से हार गई, उसे दो साल से अधिक समय में पहला झटका लगा।[13] [14]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Sherdog.com. "ONE Fighting Championshipâ„¢ unveils CHAMPION versus CHAMPION". Sherdog (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-08-12.
  2. "EXCLUSIVE: ONE FC CEO Reveals Big Plans for China on Cusp of Beijing Debut". sports.yahoo.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-08-12.
  3. Connolly, Matt. "Asia's Top Sports Media Properties: ONE, CSL, IPL And The Continent's Other Leaders". Forbes (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-08-12.
  4. "Billion dollar baby: The Asian MMA unicorn taking on the UFC". Nikkei Asia (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-08-12.
  5. "HOW THE WORLD'S BIGGEST SPORTS PROPERTIES ENGAGED FANS IN 2020" (PDF). Nielsen Sports.
  6. "Asia's $1 billion fight firm is exporting its 'wholesome' image to the US to take on UFC, a company it says taints MMA by promoting 'anger, hatred, and violence'". Business Insider. अभिगमन तिथि 2022-08-12.
  7. Pascua, Duane Lucas. "This Day in ONE Championship history: ONE FC 3 took place". www.sportskeeda.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-08-12.
  8. Sherdog.com. "One FC Drops 'Fighting' From Its Name, Will Now Be Known As One Championship". Sherdog (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-08-12.
  9. "Martial Arts". ONE Championship – The Home Of Martial Arts (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-08-12.
  10. Times, Tiebreaker (2018-04-20). "Things you need to know about ONE Super Series". Tiebreaker Times (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-08-12.
  11. Garcia, Gustav (2022-04-19). "ONE Championship To Implement Major Rule Change In Submission Grappling". International Business Times (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-08-12.
  12. "Martial Arts". ONE Championship – The Home Of Martial Arts (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-08-12.
  13. "MSN". www.msn.com. अभिगमन तिथि 2024-01-29.
  14. "Pakistani MMA Fighter Anita Karim Makes History at One Friday Fights 49". www.propakistani.pk.