लेना नदी
लेना नदी (रूसी: Ле́на, अंग्रेज़ी: Lena) उत्तरी एशिया के पूर्वी साइबेरिया क्षेत्र की एक नदी है और दुनिया की ११वीं सबसे लम्बी नदी है। येनिसेय नदी और ओब नदी के साथ यह आर्कटिक सागर में बहने वाली तीसरी महान साइबेरियाई नदी मानी जाती है। इसकी पूरी लम्बाई ४,४७२ किमी (२,७७९ मील) है और यह पूरी तरह रूस के अन्दर बहने वाली सबसे लम्बी नदी है।
[संपादित करें] स्रोत और नदी मार्ग
लेना नदी मध्य साइबेरियाई पठार से दक्षिण में १,६४० मीटर की ऊँचाई पर बायकाल पर्वतों में शुरू होती है। इसका स्रोत स्थल मशहूर बायकाल झील से ७ किमी पश्चिम को है। अपने स्रोत से यह उत्तर-पूर्व को बहती है और इसमें किरेंगा नदी, वितिम नदी और ओल्योकोमा नदी विलय हो जाती हैं। याकुत्स्क के शहर के बाद यह पठार से उतारकर मैदानी इलाक़े में आ जाती है और उत्तर को बहती हैं जहाँ इसमें अल्दान नदी विलय हो जाती है। रास्ते में वेरख़ोयान्स्क पर्वतों के आ जाने की वजह से यह उत्तर-पश्चिम को रुख़ बदलती है और इसमें विल्युय नदी विलय हो जाती है। इसके बाद यह आर्कटिक महासागर की एक विभाग में (जिसका नाम लापतेव सागर है) बह जाती है। कुल मिलाकर लेना नदी का जलसम्भर इलाक़े का क्षेत्रफल २५,००,००० वर्ग किमी है।[1]
[संपादित करें] इन्हें भी देखें
[संपादित करें] सन्दर्भ
- ↑ Large Rivers: Geomorphology and Management, John Wiley & Sons, 2008, ISBN 978-0-470-72371-5, ... Just before pouring into the Laptev Sea, the Lena develops 150 branches (with three main channels carrying 70% of the discharge), forming a large delta ...