रॉयल यूनिवर्सिटी ऑफ भूटान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रॉयल यूनिवर्सिटी ऑफ भूटान
འབྲུག་རྒྱལ་འཛིན་གཙུག་ལག་སློབ་སྡེ་
ध्येय
प्रकारसार्वजनिक
स्थापित2003
कुलाधिपतिजिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक [1]
उपकुलपतिदशो निदुप दोरजी[2]
स्थानथिम्फू , भूटान
उपनामRUB
जालस्थलhttp://www.rub.edu.bt/

रॉयल यूनिवर्सिटी ऑफ भूटान (Royal University of Bhutan) यह विश्वविद्यालय भूटान का राष्ट्रीय विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना २ जून २००३ को हुई।

महाविद्यालय[संपादित करें]

यह विश्वविद्यालय शिक्षा के तीन स्तरीय प्रबंधन को सुगठित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। यह विश्वविद्यालय सम्बद्ध विश्वविद्यालय है। इसके अंतर्गत राज्य के ८ घटक महाविद्यालय तथा एक सम्बद्ध महाविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय के अंतर्गत निम्न महाविद्यालय है:-

  • कॉलेज ऑफ़ नेचुरल रिसोर्सेज (CNR) लोबेस, थिम्फू[3]
  • कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CST) रिंछेन्डिंग , फुंटशोलिंग[4]
  • गैडडू कॉलेज ऑफ़ बिज़नस स्टडीज (GCBS) गेदू, चूखा[5]
  • इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज एंड कल्चर स्टडीज (ILCS) ताकतसे , त्रोंग्सा
  • जिग्मे नामग्याल इंजीनियरिंग कॉलेज (JNEC) देवथांग , सामद्रूप जोंगखार[6]
  • पारो कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन (PCE) पारो [7]
  • सम्तसे कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन (SCE) सम्तसे[8]
  • शेरूबतसे कॉलेज कांगलुंग , त्रषिगंग[9]
  • रॉयल थिम्फू कॉलेज (RTC) नगाबियफ, थिम्फू (सम्बद्ध महाविद्यालय )[10]


प्रशासन[संपादित करें]

इस विश्वविद्यालय के घटक महाविद्यालय अपने अपने महाविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था के लिए स्वतंत्र हैं। वाईस -चांसलर की देख रेख में इन महाविद्यालयों की शैक्षिक क्रिया कलाप और अनुसन्धान कार्य रहता है।

शैक्षिक कार्यक्रम[संपादित करें]

रॉयल यूनिवर्सिटी ऑफ़ भूटान निम्न आठ पाठ्यक्रमों को संचालित करती है।

  • शिक्षक प्रशिक्षण
  • व्यवसाय और प्रबन्धन,
  • इंजीनियरिंग और शारीरिक विज्ञान,
  • कम्प्यूटिंग और सूचना विज्ञान,
  • जैविक विज्ञान और कृषि,
  • स्वास्थ्य विज्ञान,
  • मानविकी और समाज विज्ञान,
  • भूटानी भाषा और साहित्य।

डिप्लोमा[संपादित करें]

यह विश्वविद्यालय दो वर्षीय (पूर्णकालिक) विभिन्न पाठ्यक्रमों में डिप्लोमा प्रदान करता है। इस डिप्लोमा के पश्चात् डिग्री पाठ्यक्रम में प्रवेश की सुविधा रहती है या यो कहिये कि डिग्री की पूर्व तयारी ही डिप्लोमा पाठ्यक्रम है।

डिग्री[संपादित करें]

यह विश्वविद्यालय ९० पाठ्यक्रमों में ३ वर्षीय डिग्री(पूर्णकालिक) प्रदान करता है।

ऑनर्स डिग्री[संपादित करें]

यह विश्वविद्यालय ९० पाठ्यक्रमों में ४ वर्षीय ऑनर्स डिग्री (पूर्णकालिक) प्रदान करता है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 22 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 नवंबर 2016.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 22 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 नवंबर 2016.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 6 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2020.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 26 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2020.
  5. "संग्रहीत प्रति". मूल से 6 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2020.
  6. "संग्रहीत प्रति". मूल से 10 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2020.
  7. "संग्रहीत प्रति". मूल से 27 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 नवंबर 2016.
  8. "संग्रहीत प्रति". मूल से 20 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 नवंबर 2016.
  9. "संग्रहीत प्रति". मूल से 14 अप्रैल 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2020.
  10. "संग्रहीत प्रति". मूल से 6 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2020.