यूराली भाषा-परिवार
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यूराली भाषाएँ (अंग्रेज़ी: Uralic languages) लगभग ३५ भाषाओँ का एक भाषा-परिवार है जिनकी मूल भाषा यूरोप और एशिया की सरहद पर स्थित यूराल पहाड़ों के क्षेत्र में जन्मी मानी जाती है। दुनिया भर में लगभग २.५ करोड़ लोग यूराली भाषाएँ बोलते हैं और इस भाषा परिवार की मुख्य भाषाएँ हंगेरियाई, फ़िनिश, एस्टोनियाई, मारी और उदमुर्ति हैं। इस भाषा परिवार की दो मुख्य शाखाएँ हैं: सामोयेदी भाषाएँ (जो यूराल पहाड़ों के इर्द-गिर्द बोली जाती हैं) और फ़िनो-उग्री भाषाएँ (जिमें फ़िनिश और हंगेरियाई शामिल हैं)। कभी-कभी पूरे यूराली भाषा परिवार को भी 'फ़िनो-उग्री परिवार' बुला दिया जाता है।[1]
[संपादित करें] इन्हें भी देखें
[संपादित करें] सन्दर्भ
- ↑ The Uralic language family: facts, myths and statistics, Angela Marcantonio, Wiley-Blackwell, 2002, ISBN 9780631231707