मोबी
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| मोबी | |
|---|---|
मोबी २००९ में |
|
| पृष्ठभूमि की जानकारी | |
| जन्मनाम | रिचर्ड मेलविले हॉल |
| जन्म | 11 सितम्बर 1965 हार्लेम, न्यू योर्क, अमेरिका |
| निवास | डैरियन, कनेक्टिकट, अमेरिका |
| शैली | इलेक्ट्रोनिका, टेक्नो, इलेक्ट्रोनिक रॉक, एम्बियंट, डाउनटेम्पो |
| व्यवसाय | डीजे, गायक-गीतकार, संगीतकार, छायाचित्रकार |
| वाद्ययंत्र | टर्नटेबल्स, कीबोर्ड, आवाज़, गिटार, बॉस गिटार, ड्रम्स |
| सक्रिय वर्ष | 1982–अबतक |
| रिकॉर्ड लेबल | म्यूट (यूके), वि2 (अमेरिका), एक्सएल (यूके), इलेक्ट्रा (अमेरिका), इंस्टिंक्ट (अमेरिका), आऊटर रिदम (यूके), वर्जिन/इएमआई (ब्राज़ील) |
| संबंधित प्रदर्शन | वैटिकन कमांडोज़, युएचएफ़, वूडू चाइल्ड, डायमंड्सस्नेक, मेलेनी फार्मर |
| जालपृष्ठ | moby.com |
रिचर्ड मेलविले हॉल (अंग्रेज़ी: Richard Melville Hall, जन्म ११ सितंबर १९६५) या जिन्हें उनके मंच के नाम मोबी से जाना जाता है, एक अमरीकी संगीतकार, डीजे और छायाचित्रकार है। उन्हें लोकप्रियता १९९० की शुरुआत में अपने इलेक्ट्रोनिक डांस म्युज़िक कार्य के चलते मिली जो टेक्नो और ब्रेकबिट हार्डकोर प्रकार का मिश्रण था। परन्तु उनके पांचवे स्टूडियो अल्बम प्ले ने उन्हें बड़ी प्रसिद्धी दिलाई जो इलेक्ट्रोनिका और हाउस से प्रभावित संगीत का परिणाम था और इसके चलते उन्होंने राष्ट्रीय प्रसिद्धी भी अर्जित की। इसकी विश्वभर में १० मिलियन प्रतियाँ बिकी।