मोज़िला फायरफॉक्स
| मोजिला फॉयरफॉक्स मोजिला फॉयरफॉक्स आइकन |
|
|---|---|
| 300px मोजिला फॉयरफॉक्स में विकिपीडिया |
|
| मूल अन्वेषक | मोज़िला कार्पोरेशन |
| विकासकर्ता | मोज़िला कार्पोरेशन मोज़िला फाउंडेशन |
| मूल रिलीज़ | ९ नवंबर, २००४ |
| में लिखा गया | C++, XUL, XBL, JavaScript,[2] CSS[3][4] |
| प्रचालन तंत्र | विंडोज़ मैक ओएस एक्स लाइनेक्स बीएस सोलरिस ओपन सोलरिस |
| इंजिन | गीको |
| आकार | ९.४ एम.बी (लाइनेक्स) १७.२ एम.बी(मैक ओएस एक्स) ७.७ एम.बी(विंडोज़) |
| में उपलब्ध | ७५ भाषाएं |
| विकास स्थिति | सक्रिय |
| प्रकार | वेब ब्राउज़र FTP client Gopher client |
| लाइसेंस | MPL/GNU GPL/GNU LGPL/about:rights |
| वेबसाइट | www.mozilla.com/firefox |
फायरफॉक्स एक मुक्त स्रोत वेब ब्राउज़र है। इसके मोजिला फाउंडेशन ने पहले ग्राफिकल वेब ब्राउजर नेटस्केप नेवीगेटर के स्त्रोत पर बनाया है, जिसे उसके निर्माताओं ने मोजिला फाउंडेशन को दान कर दिया था। फायरफाक्स का नवीनतम संस्करण 5.0 है, इसके अलावा पुराने संस्करणों 4.0, 3.0 और 2.0 को भी समर्थन दिया जा रहा है।
फायरफोक्स दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रहा मुक्त स्रोत वेब ब्राउज़र है।[5] मोज़िल्ला फायरफोक्स के अनुसार उसके नवीनतम संस्करण फायरफोक्स ३ की गति सर्वाधिक तेज है। इसमें नया जावा इंजिन लगाया गया है और यह ब्राउज़र जीमेल जैसी साइट को दुगनी तेजी से खोलता है। फायरफोक्स 3 मे एक नई सुविधा जोडी गई है - वन क्लिक साइट इंफो, जिससे प्रयोक्ता मात्र एक बटन दबाकर किसी भी साइट की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। फायरफोक्स का आवरण भी बेहतर बनाया गया है। किसी भी साइट पर सत्रारंभ करने पर अब सूचना बार आती है जो कम जगह घेरती है। फायरफोक्स की डाउनलोड सुविधा भी बेजोड़ है। प्रयोक्ता अपने डाउनलोड को बीच में ही रोक सकते हैं और पुन: वहीं से शुरू कर सकते हैं। डाउनलोड की गई फाइलों तक पहुँचना भी आसान है।
हिन्दी के लिये उपयोगी फायरफॉक्स एक्सटेंशन [संपादित करें]
- इण्डिक टूल्स - भारतीय भाषा सम्बंधी उपयोगी ऍडऑनों का संग्रह
- इण्डिक आईएमई (इंडिक इनपुट मेथड एक्सटेंशन)
- गूगल इण्डिक ट्रान्सलिटरेशन
- ऐक्य
- 'प्रमुख टाइपैड'
- गमभन
- लिपिकार
- एनी-की
- ट्रान्सलिटरेटर
- [1] केफे हिन्दी टाइपिन्ग तूल्
संदर्भ [संपादित करें]
- ↑ "Releases/Priority Ranking". MozillaWiki. https://wiki.mozilla.org/Releases/Priority_Ranking. अभिगमन तिथि: 2009-09-21.
- ↑ Firefox's addons are written in JavaScript.
- ↑ Firefox uses an "html.css" stylesheet for default rendering styles.
- ↑ The Firefox addon, Stylish takes advantage of Firefox's CSS rendering to change the appearance of Firefox.
- ↑ आईई8 बनाम फायरफोक्स बनाम सफारी बनाम क्रोम : तुलना।तरकश।२८ मार्च,२००९
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
| मोज़िला फायरफॉक्स के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने: | |
|---|---|
| शब्दकोषीय परिभाषाएं | |
| पाठ्य पुस्तकें | |
| उद्धरण | |
| मुक्त स्त्रोत | |
| चित्र एवं मीडिया | |
| समाचार कथाएं | |
| ज्ञान साधन | |
- फॉयरफॉक्स
- आइए फायरफॉक्स अपनायें: ब्लॉगज़ीन निरंतर में फायरफॉक्स में टैब्ड ब्राउज़िंग के गुर बताता लेख।
- आइए फॉयरफाक्स अपनायें 2 - कड़ियाँ गरमा-गरम
- आइए फॉयरफाक्स अपनायें ३ - शक्तिसर्च
|
|||||