मैट डैमन
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| मैट डैमन | |
|---|---|
2009 में डैमन |
|
| जन्म | मैथ्यू पैज डैमन 8 अक्टूबर 1970 कैम्ब्रिज, मैसाचूसिट्स, अमेरिका |
| शिक्षा | हार्वर्ड विश्वविद्यालय, शिक्षा पूरी नहीं की |
| व्यवसाय | अभिनेता, पटकथा लेखक, निर्माता |
| सक्रिय वर्ष | 1988–अब तक |
| जीवनसाथी | लुसियाना बारोसो (2005 से अब-तक) |
| बच्चे |
4:
|
| पुरस्कार | सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा के लिए अकादमी पुरस्कार , सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार |
मैथ्यू पैज "मैट" डेमोन (जन्म अक्टूबर 8, 1970) एक अमेरिकी अभिनेता, पटकथा लेखक, और लोकोपकारक हैं, जिनका अभिनय कैरियर गुड विल हंटिंग (1997) की सफलता के साथ शुरू हुआ। इस फिल्म की पटकथा मैट ने अपने दोस्त बेन एफ्लेक के साथ लिखी थी। इस युगल जोड़ी ने सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिये अकादमी पुरस्कार एवं गोल्डन ग्लोब पुरस्कार भी जीता। मैड डेमोन का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिये नामांकन भी हुआ ।