मुकुंद राम तांती

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मुकुंद राम तांती (15 मार्च 1902–18 अप्रैल 2005) एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनितिज्ञ थे। वह 1952 में तत्कालीन बिहार में बहरागोड़ा-घाटशिला संयुक्त विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक भी थे।[1][2]

निजी जीवन[संपादित करें]

मुकुंद राम तांती का जन्म 15 मार्च 1902 को वर्तमान झारखंड राज्य में चाईबासा के पोखारिया गांव में पान-तांती समुदाय में हुआ था।[3][4] अपने संपूर्ण जीवन काल में समाज के दबे कुचले लोगों के उनके हक और अधिकार के लिए आवाज बुलंद करने का काम करते रहे। पान-तांती समाज के उत्थान में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा तथा उन्हें पान गुरु के नाम से भी जाना जाता था।[5] मुकुंदराम तांती, झडी़लाल दास, सुखदेव बाबू एवं पान समाज के अन्य नेतागण के प्रयास के फलस्वरूप पान समाज को अनुसूचित जाति की दर्जा प्राप्त हुआ।[6]

वह 29 वर्षों तक टाटा स्टील जोड़ा माइन्स में कार्यरत थे तथा नोआमुंडी जोड़ा माइन्स यूनियन कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह एक साफ-सुथरी छवि वाले तथा कर्मठ और सकारात्मक सोच रखने वाले समाजसेवी नेता थे। 18 अप्रैल 2005 को झारखंड राज्य में उनका निधन हुआ।[7]

राजनीतिक जीवन[संपादित करें]

मुकुंद राम तांती एक साफ-सुथरी छवि वाले तथा कर्मठ और सकारात्मक सोच रखने वाले समाजसेवी नेता थे। उनका पहला आंदोलन एक छोटे से चीनी मिल से आरंभ हुआ था। अपने कर्मठता एवं न्यायप्रियता के चलते वे देखते ही देखते काफी लोकप्रिय हुए।

वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में भी सक्रिय रहे तथा पश्चिम सिंहभूम में झारखंड अलग राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।[8][9][10] 1952 में मुकुंद राम तांती के पास जयपाल सिंह मुंडा के द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए सुझाव आया, उन्होंने इसे स्वीकार किया। 1952 के चुनाव में झारखंड पार्टी से निर्वाचित हुए और आजादी के बाद बहरागोड़ा विधानसभा (वर्तमान घाटशिला-बहरागोड़ा संयुक्त विधानसभा) के प्रथम विधानसभा सदस्य बनें।[11][12]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "बहरागोड़ा के प्रथम विधायक मुकुंद राम तांती की प्रतिमा का अनावरण". Hindustan (hindi में). अभिगमन तिथि 2023-04-20.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  2. Pankaj, Ashwini Kumar (2017-06-01). ADIVASIDOM : Selected writings & speeches of Jaipal Singh Munda (अंग्रेज़ी में). Pyara Kerketta Foundation. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-93-81056-70-7.
  3. Sarkar, Subodh Chandra (1952). Indian Parliament and State Legislatures: Being the Supplement to Hindustan Year Book, 1952 (अंग्रेज़ी में). M.C. Sarkar.
  4. admin (2021-04-18). "महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व विधायक पान गुरु मुकुन्द राम ताँती की पुण्यतिथि पर पान समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि -". kolkatahindinews.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-04-20.
  5. p, Balram; News, a / Team Lok Alok (2023-03-15). "आदित्यपुर: टीएमसी नेता बाबू तांती के नेतृत्व में मनाई गई पूर्व विधायक मुकुंद राम तांती की 121वीं जयंती, "बोले बाबू" समाज के दबे कुचले लोगों को उनके हक और अधिकार दिलाने का काम किया करते थे मुकुंद तांती." (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-04-20.
  6. Institute, Bihar Tribal Research; India, Bihar Tribal Research Institute, Ranchi (1961). Bulletin of the Bihar Tribal Research Institute (अंग्रेज़ी में).
  7. admin (2021-04-18). "महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व विधायक पान गुरु मुकुन्द राम ताँती की पुण्यतिथि पर पान समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि -". kolkatahindinews.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-04-20.
  8. Sinha, Anuj Kumar (2021-01-01). Unsung Heroes Of Jharkhand Movement (अंग्रेज़ी में). Prabhat Prakashan. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-93-5266-000-1.
  9. SINHA, ANUJ KUMAR (2014-08-14). JHARKHAND ANDOLAN KA DASTAVEJ: SHOSHAN, SANGHARSH (अंग्रेज़ी में). Prabhat Prakashan. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-93-5186-024-2.
  10. "सरायकेला : आदित्यपुर में बहरागोड़ा के पहले विधायक मुकुंद राम तांती की प्रतिमा का हुआ अनावरण". NEWSWING (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-04-20.
  11. Majumdar, Bimanbehari (1950). Civic Life in Bihar (अंग्रेज़ी में). Banarsidas.
  12. "तांती समाज ने मुकुंद राम तांती को किया याद". Dainik Jagran. अभिगमन तिथि 2023-04-20.