मालागासी एरियरी
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| मालागासी एरियरी एरियरी मालागाची (फ्रेंच) |
|
| आइएसओ 4217 कोड | MGA |
|---|---|
| मुद्रास्फीति | 10% |
| स्रोत | द वर्ल्ड फैक्टबुक, 2007 अनु. |
| उप इकाई | |
| 1/5 | इरिएम्बीलांजा |
| सिक्के | 1, 2 इरिएम्बीलांजा, 1, 2, 4, 5, 10, 20, 50 एरियरी |
| बैंकनोट | 100, 200, 500, 1000, 5000, 10000 एरियरी |
| केंद्रीय बैंक | बैंक सेट्र्ल द मेडागास्कर |
| जालपृष्ठ | www.banque-centrale.mg |
एरियरी (आईएसओ 4217 कोड MGA) मेडागास्कर की मुद्रा है। 5 इरिएम्बीलांजा में समविभाजित यह मुद्रा दुनिया के दो गैर दशमलव वाली मुद्राओं में से एक है। एरियरी और इरिएम्बीलांजा शब्द उपनिवेश से पूर्व जारी मुद्रा से लिए गए हैं, इनमें से एरियरी चांदी की मुद्रा का नाम था। इरिएम्बीलांजा का शाब्दिक अर्थ 'एक लोहा वजन' है, जो एरियरी के 1⁄5 भाग को पुराने समय में कहा जाता था।
इतिहास [संपादित करें]
एरियरी को 1961 में जारी किया गया। यह 5 फ्रांक्स के बराबर था। सिक्के और बैंकनोट दोनों ही फ्रांक्स और एरियरी में जारी किए गए। एरियरी की उप-इकाई इरिएम्बीलांजा, 1⁄5 एरियरी के बराबर, एक फ्रांक के बराबर थी। 1 जनवरी 2005 को एरियरी ने आधिकारित तौर पर फ्रांक का स्थान ले लिया।