मस्क़त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मस्कट
مسقط मस्क़त
शहर
मस्क़त
केन्द्रीय व्यापार जिला (सी बी डी), मुत्तराह, मस्क़त
केन्द्रीय व्यापार जिला (सी बी डी), मुत्तराह, मस्क़त
मस्कट का झंडा
ध्वज
मस्कट is located in ओमान
मस्कट
मस्कट
मस्क़त की ओमान में स्थिति
देश ओमान
मुहाफ़ज़ाहमस्क़त मुहाफ़ज़ाह
शासन
 • प्रणालीपूर्ण तानाशाही
 • सुल्तानकबूस बिन सैद
 • महानगर3500 किमी2 (1,400 वर्गमील)
जनसंख्या (2008)
 • महानगर1,090,797
समय मण्डलओमान मानक समय (यूटीसी+4)
वेबसाइटhttp://www.omanet.om

मस्क़त ओमान की राजधानी ही नहीं बल्कि यहाँ का सबसे बड़ा शहर भी है। यह शहर आधुनिकता तथा परंपरा का अदभूत संगम है। यहां एक ओर जहां आधुनिक इमारतों को देखा जा सकता है, वहीं ऐतिहासिक स्‍थलों की भी यहां भरमार है। इस कारण यह शहर हमेशा पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र में रहता है। अल जलाली किला तथा अल मिरानी किला, भव्‍य मस्जिद, मुतराह सोक, कसर अल अलाम रॉयल पैलेस, वेट अज-जुबैर म्‍यूजियम, कुर्रम नेशनल पार्क आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्‍थल हैं।

प्रमुख आकर्षण[संपादित करें]

अल जलाली किला[संपादित करें]

तथा अल मिरानी किला

यह दोनों किला कसर अल अलाम स्‍ट्रीट में स्थित है। इन किलों का निर्माण पहाड़ी चट्टानों से 1580 ई. में किया गया था। पुर्तगालियों के शासनकाल में इन किलों का उपयोग कारागार के रूप में होता था। वर्तमान में इन किलों को म्‍यूजियम में बदल दिया गया है।

भव्‍य मस्जिद[संपादित करें]

यह विश्‍व का तीसरा सबसे बड़ा मस्जिद है। इस मस्जिद परिसर में गैर-मुस्लिमों को भी प्रवेश की अनुमति है। लेकिन स्त्रियों को इस मस्जिद में घूमने के समय सर ढंक कर रखना पड़ता है। इसी मस्जिद में विश्‍व का सबसे बड़ा हस्‍तनिर्मित पर्शियन कॉरपेट भी है।

मुतराह सोक[संपादित करें]

यह एक बाजार है। कभी इस बाजार को खाड़ी क्षेत्र का सबसे बढि़या बाजार माना जाता था। इस बाजार में मछली, आभूषण, ओमानी हस्‍तशिल्‍प, ओमानी भोजन सभी कुछ मिलता है। कई दुकानों में क्रेडिट कार्ड से भी मूल्‍य स्‍वीकार्य किया जाता है।

कसर अल अलाम रॉयल पैलेस[संपादित करें]

शाही महल

यह ओमान के सुल्‍तान का कार्यालय है। यह भवन एक प्राकृतिक बंदरगाह के तट पर बना हुआ है। इस भवन की रक्षा के लिए दो किलों का निर्माण किया गया था। ये किले हैं मिरानी और जिलानी। पर्यटकों को इस भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं है। लेकिन पर्यटक बाहर से इस भवन की तस्‍वीर खींच सकते हैं।

वेट अज-जुबैर म्‍यूजियम[संपादित करें]

इस म्‍यूजियम में ओमान के सामाजिक इतिहास को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा यहां ओमान के परंपरागत हस्‍तशिल्‍पों को भी देखा जा सकता है।

कुर्रम नेशनल पार्क[संपादित करें]

यह ओमान का सबसे बड़ा पार्क है। इस पार्क में पर्यटक एक मानव निर्मित झरना, झील, मनोरंजन पार्क है। यहां आने वाले पर्यटक इस पार्क को देखना कभी नहीं भूलते हैं।

इन सबके अलावा यहां रियाम पार्क, नसीम गार्डेन, कालबुह पार्क, नेशनल म्‍यूजियम, नेचुरल हिस्‍ट्री म्‍यूजियम, ओमानी फ्रेंच म्‍यूजियम भी देखा जा सकता है।

आवागमन[संपादित करें]

मस्क़त जाने के लिए सबसे सुगम रास्‍ता वायु मार्ग है। मस्क़त में मस्क़त अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यह हवाई अड्डा विश्‍व के प्रमुख देशों से वायु मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।

टिप्पणी[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

निर्देशांक: 23°37′N 58°32′E / 23.61°N 58.54°E / 23.61; 58.54