ब्लाउज़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एक आधुनिक स्ट्रिप बो टाए नेक ब्लाउज़ और एक नेवी ब्लू मिनी स्कर्ट।
एक कैमिसोल को ब्लाउज़ के तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।

ब्लाउज़ एक ढीला-ढाला ऊपरी कपड़ा है जो श्रमिक, किसान, कलाकार, महिलाए, और बच्चे पहनते है। [1] [2] ये आम तौर पर (तंग हेम, प्लीट, पार्टर, या बेल्ट द्वारा) कमर या कूल्हों पर इकट्ठा किया जाता है ताकि ये पहनने वाले के शरीर पर ढीले (या "ब्लाउज़" [3]) जैसा लटका रहे। [2]

आजकल, ये शब्द आमतौर पर एक लड़की या महिला की ड्रेस शर्ट को इशारा करता है। [4] ये एक आदमी की शर्ट को भी इशारा कर सकता है अगर वो एक ढीली-फिटिंग शैली का है (जैसे पोयट शर्ट और कॉसैक शर्ट), [1] [5] हालांकि ये कभी-कभी ही होता है। परंपरा के हिसाब से, इस शब्द का इस्तेमाल ऐसे शर्ट को इशारा करने के लिए किया जाता है जो साफ-साफ लड़की की तरफ इशारा करता दिखता है। हालांकि आज भी कई "मानक" शर्ट में कुछ हद तक ब्लॉसी फिट है, और ऐसी शर्ट पहनने वाले लड़को का नंबर लड़कियों के नंबर से ज़्यादा या उसके बराबर हो सकता है।

यो शब्द कुछ लड़को की फौजी जैकेट के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। [6]

शब्द इतिहास[संपादित करें]

ब्लाउज़ फ्रेंच से हिंदी में उधार लिया गया एक शब्द है। शुरूआत में इसका इस्तेमाल फ्रांसी काम करनेवालो के नीले ब्लाउज़ के तरफ इशारा करने के लिए किया जाता था। [1] बाद में "ब्लाउज़" शब्द अंग्रेज़ी खेत मजदूरों द्वारा पहने जाने वाले तरह-तरह के लबादों और ट्यूनिकों पर लागू किया जाने लगा। 1870 में, ब्लाउज़ को पहली बार "एक युवती के लिए" के तरह इस्तेमाल किया गया। [7]

ये देखा जाता है कि शब्द का फ्रांसीसी रूप लैटिन पेलूसिआ से आता है, जो मिस्र के शहर पेलुसियम से, या प्रोवेनकल के ब्लाउज़ो यानि 'छोटे (ऊन)' से, आया है। [8]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "The History of Blouse". Patra Selections Blog: Silk Clothing and Underwear. 30 March 2015.
  2. The Concise Oxford English Dictionary
  3. "blouse – definition of blouse by the Free Online Dictionary, Thesaurus and Encyclopedia". Thefreedictionary.com. अभिगमन तिथि 14 August 2012.
  4. "Glossary B # 3". Apparelsearch.com. अभिगमन तिथि 14 August 2012.
  5. Gavenas, Mary Lisa (2008). The Fairchild Encyclopedia of Menswear. पृ॰ 47. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-56367-465-5.
  6. "Marine Dictionary". Toysforkidsvt.com. अभिगमन तिथि 14 August 2012.
  7. Cresswell, Julia (2002). Oxford Dictionary of Word Origins (2 संस्करण). Oxford: Oxford University Press. पृ॰ 51. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-19-954793-7. अभिगमन तिथि 17 May 2020.
  8. "blouse - Origin and meaning of blouse by Online Etymology Dictionary". www.etymonline.com.