बंजी
| बंजी, इंक. | |
|---|---|
![]() |
|
| प्रकार | निजी |
| स्थापन | शिकागो, इलिनोइस, अमेरिका (मई १९९१) |
| मुख्यालय | बेलेवुए, वाशिंगटन, अमेरिका[1][2] |
| प्रमुख व्यक्ति | हैरोल्ड रयान जेसन जोन्स मार्टिन ओ'डोनल जोज़फ़ स्टेटन |
| उद्योग | इंट्रेक्टिव इंटरटेनमेंट वीडियो गेम उद्योग |
| उत्पाद | मैराथन शृंखला मिथ शृंखला ओनी हेलो शृंखला |
| कर्मचारी | ~200 (2011)[3] 180 (2010)[4] |
| जालस्थल | bungie.net |
बंजी, इंक. (अंग्रेज़ी: BUNGiE) एक अमेरिकी वीडियो गेम विकास कंपनी है जो वर्तमान में बेलेवुए, वाशिंगटन, अमेरिका में स्थित है. इसकी स्थापना मई १९९१ में बंजी सॉफ्टवेयर कॉर्पोरेशन के रूप में शिकागो विश्वविद्यालय के क्षात्र एलेक्स सेरोपियन ने की थी जिसने बाद में प्रोग्रामर जेसन जोन्स को इसमें शामिल कर लिया जिसने मिनोटौर: द लेबिरिन्थ्स ऑफ़ क्रेट गेम को प्रकाशित किया था. शुरुआत में शिकागो, इलिनोइस में स्थित इस कंपनी ने मैकिंटोश गेमों पर अपने शुरूआती वर्षों में ध्यान केंद्रित किया जिसके चलते इन्होने सफल गेम पाथवेज़ इन्टू डार्कनेस और मैराथन व मिथ शृंखलाओं का निर्माण किया.
२००० में माइक्रोसॉफ्ट ने बंजी को खरीद लिया और इसका उपयोग उसके तब विकसित हो रहे खेल के लिए किया जो एक्सबॉक्स को लॉन्च करने के लिए किया जा रहा था. यह गेम हेलो: कॉम्बैट इवॉल्व्ड के रूप में सामने आया. हेलो एक्सबॉक्स की "किलर एप्लीकेशन" के रूप में उभर कर आया जिसकी कई करोड़ प्रतियाँ बिकी और कई अरब रूपए की फ़्रैंचाईज़ी बन गई.
५ अक्तूबर २००७ को बंजी ने घोषणा की कि वह माइक्रोसॉफ्ट से अलग होकर एक स्वतन्त्र कंपनी बंजी एलएलसी बन गई है. कंपनी ने आगे चलकर एक्टिविजन ब्लिज़र्ड के साथ दस-वर्ष के समझौते पर हस्ताक्षर किए.
सन्दर्भ [संपादित करें]
- ↑ Osborne, Eric (2010-07-30). "Bungie Weekly Update: 07.30.2010". Bungie.net. http://www.bungie.net/News/content.aspx?type=topnews&link=BWU_073010. अभिगमन तिथि: 2010-07-31.
- ↑ Bishop, Todd (2009-03-19). "Report: 'Halo' maker Bungie moving to former movie theater". TechFlash. http://www.techflash.com/seattle/2009/03/Report_Bungie_moving_to_former_movie_theater_41537332.html. अभिगमन तिथि: 2010-07-31.
- ↑ Milian, Mark (May 11, 2011). "'Halo' and creators move on after divorce". CNN.com. http://www.cnn.com/2011/TECH/gaming.gadgets/05/11/bungie.halo/. अभिगमन तिथि: May 30, 2011.
- ↑ "Fact Sheet - Halo: Reach". Xbox.com. Microsoft. Archived from the original on 2010-06-18. http://web.archive.org/web/20100618125757/http://www.xbox.com/en-US/press/presskits/factsheets/factsheet_haloreach.htm. अभिगमन तिथि: 2010-06-15.
