फिनिक्स (मिथक)

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
फिनिक्स पक्षी का एक चित्रण
अगर आप अमरपक्षी (फ़ीनिक्स) नाम के तारामंडल के बारे में जानकारी ढूंढ रहें हैं, तो अमरपक्षी तारामंडल का लेख देखिये

फिनिक्स या अमरपक्षी या मायापंछी (अंग्रेजी: Phoenix, यूनानी : Φοίνιξ Greek pronunciation: [ˈfiniks], अर्मेनियाई: Փիւնիկ, पर्शियाई: ققنوس, अरेबियाई: العنقاء أو طائر الفينيق, चीनी: 鳳凰 or 不死鳥, हिब्रू: פניקס) एक प्राचीन मृथक ज्वलन्त-पक्षी है जो अरेबियाई, पर्शियाई, यूनानी, रोमन, मिस्र, चीनी और भारतीय मृथकों व दंतकथाओं में पाया जाता है.

फिनिक्स पक्षी एक बेहद रंगीन पक्षी है जिसकी सुनहरी या बैंगनी दुम होती है (कुछ कथाओं के अनुसार हरी या नीली). इसका जीवनचक्र ५०० से १००० वर्षों का होता है जिसके अंत में यह खुद के इर्द-गिर्द लकडियों व टहनियों का घोसला बनाकर उसमें स्वयं जल जाता है. घोसला और पक्षी दोनों जल कर राख बन जाते है और इसी राख से एक नया फिनिक्स या उसका अंडा पुनर्जन्म लेता है. इस नए जन्मे फिनिक्स का जीवन काल पुराने फिनिक्स जितना ही होता है. कुछ कथाओं के अनुसार नया फिनिक्स अपने पुराने रूप की राख एक अंडे में भर कर मिस्र के शहर हेलिओपोलिस (जिसे यूनानी भाषा में "सूर्य का शहर" कहते है) में रख देता है. यह कहा जाता है की इस पक्षी की चिख़ के मधुर गीत जैसी होती है. अपने ही राख से पुनर्जन्म लेने की काबिलियत के कारण यह माना जाता है की फिनिक्स अमर है हालांकि कुछ कहानियों के अनुसार नया फिनिक्स पुराने का बच्चा होता है. कुछ प्राचीन कहानियों के अनुसार ये मानवों में तब्दील होने की काबिलियत रखते है.

[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ