पुट्टपर्थी (नगर)
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| पुट्टपर्थी | |||||||
| — कस्बा — | |||||||
|
|
|||||||
| समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||||||
| देश | |||||||
| राज्य | आन्ध्र प्रदेश | ||||||
| ज़िला | अनंतपुर | ||||||
| जनसंख्या | 9,000 | ||||||
| क्षेत्रफल • ऊँचाई (AMSL) |
• 475 मीटर (1,558 फी॰) |
||||||
|
विभिन्न कोड
|
|||||||
पुट्टपर्थी (तेलुगु: పుట్టపర్తి), भारत के दक्षिण मे स्थित राज्य आन्ध्र प्रदेश के जिले अनंतपुर में स्थित एक छोटा सा कस्बा है। इस स्थान की प्रसिद्धि का कारण यहां भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा की जन्मस्थान और निवासस्थान होना है।
इस कस्बे का मुख्य आकर्षण सत्य साईं बाबा का प्रशांति निलयम आश्रम है, जिसके होने ने इस कस्बे की अर्थव्यवस्था को जबर्दस्त उछाल दिया है। प्रशांति निलायम आश्रम में आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक यहां उपस्थित होटलों और विश्राम गृहों में ठहरते हैं और यहां उपस्थित रेस्तराओं और बाजारों का प्रयोग क्रमश: भोजन और खरीदारी करने के लिए करते हैं।
पुट्टपर्थी में सामान्यत: प्रयोग होने वाली भाषाओं में तेलुगु, हिन्दी और अंग्रेजी प्रमुख हैं।