पीसा की मीनार

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
लीनिंग टावर ऑफ पीसा
(पीसा की झुकी मीनार)
Leaning tower of pisa 2.jpg
Basic information
भूगोलीय निर्देशांक 43°43′23″N, 10°23′47″ECoordinates: 43°43′23″N, 10°23′47″E
Religious affiliation रोमन कैथोलिक
प्रांत पीसा नियामानि
जिला टस्कैनी

इटली में ‘लीनिंग टावर ऑफ़ पीसा’ को वास्तुशिल्प का अदभुत नमूना माना जाता है| अपने निर्माण के बाद से ही मीनार लगातार नीचे की ओर झुकती रही है और इसी झुकने की वजह से वह दुनिया भर में भी मशहूर रही है| इस वजह से ख़तरा बना हुआ था कि ये एक दिन गिर जाएगी|

अनुक्रम

[संपादित करें] झुकना रुका

बीबीसी संवाददाता के मुताबिक मीनार पर चल रही एक योजना की सफलता के बाद अब पुष्टि की गई है कि अपने 800 साल के इतिहास में पहली बार मीनार का झुकना रुक गया है| मीनार का निर्माण शुरू होने के 12 साल बाद ही साफ़ हो गया कि ये टेढ़ी हो रही है| आज तक बड़े जतन से इस मीनार को गिरने से बचाया जाता रहा है|

[संपादित करें] परियोजना

पिछले दस साल से एक विशेष परियोजना चल रही थी जिसका मक़सद लीनिंग टावर ऑफ़ पीसा को स्थायित्व देना था| इसके तहत टावर के उत्तर से ज़मीन से 70 टन मिट्टी खोदी गई ताकि इसे सीधा खड़ा किया जा सके| जब ये काम ख़त्म हो गया तो टावर लगातार सीधा खड़ा होता नज़र आने लगा| सात साल बाद अब ये टावर 48 सेंटीमीटर सीधा हुआ है| इंजीनियरों का कहना है कि पहली बार ये मीनार अब बिल्कुल स्थिर है| वास्तुशिल्पा का नमूना जब 20वीं सदी में मीनार का निर्माण चल रहा था तो कामगारों को लगने लगा था कि ये एक तरफ़ झुक रही है| कामगारों ने इसे ठीक करने की कोशिश की लेकिन पूरी तरह तैयार होने के बाद भी मीनार थोड़ी सी झुकी हुई ही थी| बाद में मीनार की नींव में और मीनार के अंदर एक हाईटेक कैमरा लगाया| इससे पता चला है कि लीनिंग टावर ऑफ़ पीसा का झुकना बंद हो गया है| इस कार्यक्रम की निगरानी करने वाले अधिकारी कहते हैं कि अगले कम से कम दो सौ साल तक मीनार स्थिर रहनी चाहिए| दुनिया भर में हज़ारों लोग इस मीनार को देखने के लिए पीसा आते हैं| कुछ वर्ष पहले मीनार को गिरने के ख़तरे की वजह से बंद कर दिया गया था| 11 साल तक बंद रहने के बाद दिसंबर 2001 में इसे फिर खोल दिया गया था| पीसा की झुकी हुई मीनार वर्ष 1173 में बननी शुरु हुई थी लेकिन इस मीनार को पूरा करने में 200 साल लगे|

[संपादित करें] मीनार फिर खुली

दुनिया के आठ आश्चर्यों में से एक पीसा की झुकी मीनार 11 साल तक बंद रहने के बाद 15 दिसंबर, 2001 को एक बार फिर दर्शकों के लिए खोल दी गई|

इस मीनार को गिरने के ख़तरे की वजह से बंद कर दिया गया था| नज़दीक से देखने पर भी इस 56 मीटर ऊंची मीनार में अब भी कोई बदलाव नज़र नहीं आता| लेकिन हक़ीक़त ये है कि इस मीनार को 45 सेंटीमीटर ऊपर उठा दिया गया है|

न्यूयॉर्क में 11 सितंबर को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमलों के मद्देनज़र इस मीनार को दोबारा खोलने के समारोह का आयोजन धूमधाम से नहीं किया गया| क़रीब 800 साल पहले बनाई गई पीसा की ये मीनार बनाने के साथ ही झुकने लगी थी क्योंकि इसकी नींव बालुई ज़मीन पर रखी गई है|

इसके झुकने की समस्या को दूर करने के लिए मध्ययुगीन वास्तुकारों ने कई वर्षों तक कोशिश की| लेकिन 1990 में इंजीनियरों ने कहा कि ये मीनार अब इतनी झुक गई है कि अगर इसे ऊपर नहीं उठाया गया तो ये गिर जाएगी| इसके बाद से ये मीनार बंद कर दी गई थी और इसे बचाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय समिति ने काम करना शुरू किया था|

मीनार की नींव को मज़बूत बनाने और इसे ऊपर उठाने का काम पिछली गर्मियों में पूरा हुआ|

पहले तो कोई भी पर्यटक इस मीनार की 284 सीढ़ियां चढ़कर ऊपर तक जा सकता था और पीसा शहर और उसके आसपास के इलाक़े के नज़ारे का मज़ा ले सकता था| लेकिन अब सिर्फ़ 30 पर्यटकों को ही ऊपर जाने की अनुमति है| उसके लिए भी पहले से बुकिंग करानी होगी|

इस मीनार को ऊपर उठाने के काम में ढ़ाई करोड़ डॉलर का ख़र्च आया है| अब इंजीनियरों का कहना है कि ये मीनार अगले 200 सालों तक ऐसे ही खड़ी रहेगी|

[संपादित करें] चित्र दीर्घा

</gallery>

[संपादित करें] टिप्पणी

[संपादित करें] सन्दर्भ

[संपादित करें] External links

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ