नोकिया
| 'नोकिया कार्पोरेशन' | |
| प्रकार | पब्लिक – Oyj (OMX: NOK1V, NYSE: NOK, FWB: NOA3) |
|---|---|
| स्थापना | ताम्पेरे, फिनलैंड (1865) 1871 नोकिया मे निगमित हुई |
| संस्थापक | फ्रेडरिक इदेस्ताम |
| मुख्यालय | [[ |
| मुख्य पदाधिकारी | कारी कैरामो, CEO in the 1980s Olli-Pekka Kallasvuo, President & CEO Jorma Ollila, Chairman |
| सेवित क्षेत्र | विश्वव्यापी |
| उद्योग | दूरसंचारs इंटरनेट कंप्यूटर सॉफ्टवेयर |
| उत्पाद | मोबाइल फोन स्मार्टफोन मल्टीमीडिया कंप्यूटरs नेटवर्क |
| सेवाएं | Services and Software Online services |
| कुल कारोबार | |
| प्रचालन आय | |
| कर्मचारी | 128,445 as of December 31, 2008[2] |
| सहायक कंपनियां | Nokia Siemens Networks Vertu Navteq Qt Software |
| वेबसाइट | nokia.com |
नोकिया कार्पोरेशन, फिनलैंड की बहुराष्ट्रीय संचार कंपनी है| इसका मुख्यालय फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी के पड़ोसी शहर कैलानिएमी (Kailaniemi), एस्प्रो में स्थित है| नोकिया मुख्यत: वायरलेस(बेतार) और वायर्ड (तार युक्त) दूरसंचार (टेलीकम्युनिकेशन) पर कार्य करती है| नोकिया में लगभग ११२,२६२ कर्मचारी, १२० अलग-अलग देशों में कार्य करतें हैं | इसका व्यापार १५० विभिन्न देशों में फैला हुआ है, इसकी वैश्विक वार्षिक राजस्व में बिक्री लगभग ५१.१ बिलयन यूरो और परिचालन लाभ लगभग ८.० बिलयन यूरो २००७ में दर्ज की गयी| [3] नोकिया का वैश्विक डिवाइस बाज़ार में हिस्सा २००८ Q3 में ३८% है जबकि ये प्रतिशत २००७ में ३९% था [4]
नोकिया दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी है| नोकिया बाज़ार के लगभग सभी खंड (सेगमेंट) और प्रोटोकॉल, सी.डी.एम.ए. (CDMA), जी.एस.एम. (GSM) और डब्ल्यू-सी.डी.एम.ए. (W-CDMA) को मिलाकर, अपने उत्पादों का निर्माण करती है| नोकिया की सहायक कंपनी नोकिया सिमंस नेटवर्क नेटवर्क उपस्कर, समाधान व सेवाओं पर कार्य करती है|
[संपादित करें] इतिहास
नोकिया की स्थापना सन् १८६५ को दक्षिण-पश्चिमी फिनलैंड के ताम्पेरे शहर के तम्मेर्कोसकी रैपिड्स के तट पर फ्रेडरिक इदेस्तम के द्बारा एक लकड़ी-लुगदी मिल के रूप में हुई| यह कंपनी बाद में नोकिंविरता नदी के पास टाऊन ऑफ़ नोकिया में स्थानांतरित हो गयी| "नोकिया" नाम इसी नदी के नाम पर पड़ा है|
फिनिक्स रबड़ वर्क्स, जिसकी स्थापना बीसवी सदी के आरम्भ मनी हुई, सबसे पहले नोकिया ब्रांड का इस्तेमाल किया|नोकिया ने 1960 के दशक के बाद से व्यापारिक और सैन्य मोबाइल रेडियो संचार प्रौद्योगिकी का निर्माण करना प्रारम्भ कर दिया| नोकिया ने 1971 में सलोरा के साथ मिलकर फोन का निर्माण किया| नोकिया १४ सालो से विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल निर्माता थी पर २७ अप्रेल को सेमसंग ने नोकिया की स्थति गिरा दी और स्वयं पहले स्थान पर आ गयी| nokia gandi company che !!!!
[संपादित करें] यह भी देखें
[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ
गलती उद्घृत करें: <ref>टैग मौजूद हैं, किन्तु कोई <references/>टैग नहीं मिला