देवदासी
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
|
|
इस लेख को विकिफ़ाइ करने की आवश्यकता हो सकती है ताकि यह विकिपीडिया के गुणवत्ता मानकों पर खरा उतर सके। कृपया प्रासंगिक आन्तरिक कड़ियाँ जोड़कर, या लेख का लेआउट सुधार कर सहायता प्रदान करें। अधिक जानकारी के लिये दाहिनी ओर [दिखाएँ] पर क्लिक करें।
|
देवदासी हिन्दू धर्म में ऐसी स्त्रियों को कहते हैं जिनका "विवाह" मन्दिर या अन्य किसी धार्मिक प्रतिष्ठान से कर दिया जाता है । समाज में उन्हे उच्च स्थान प्राप्त होता है और उनका काम मंदिरों की देखभाल तथा नृत्य तथा संगीत सीखना होता है । परंपरागत रूप से वे ब्रह्मचारी होती हैं पर अब उन्हे पुरुषों से संभोग का अधिकार भी रहता है । यह एक अनुचित और गलत सामाजिक प्रथा है । इसका प्रचलन दक्षिण भारत में प्रधान रूप से था । बीसवीं सदी में इनकी स्थिति में कुछ परिवर्तन आया । पेरियार तथा अन्य नेताओं ने देवदासी प्रथा को समाप्त करने की कोशिश की । कुछ लोगों ने अंग्रेजों के इस विचार का विरोध किया कि देवदासियों की स्थिति वेश्याओं की तरह होती है ।