दिबाकर बनर्जी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दिबाकर बनर्जी

Banerjee at the screening of Gangs of Wasseypur in 2012
जन्म 21 जून 1969 (1969-06-21) (आयु 54)
न्यू दिल्ली, भारत
शिक्षा की जगह राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान
पेशा
  • फ़िल्म निर्माता
  • पटकथा लेखक
  • गीतकार
  • संगीतकार
कार्यकाल 2006–वर्तमान

दिबाकर बनर्जी (जन्म 21 जून 1969) एक भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता और विज्ञापन-फिल्म निर्माता हैं जो हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने विज्ञापन में अपना करियर शुरू किया, एक फीचर फिल्म निर्माता होने के बाबजूद, वह अभी भी एक विज्ञापन-फिल्म निर्माता बने हुए हैं। [1] वह अपनी स्वयं की फिल्म निर्माण कंपनी, दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शंस भी चलाते हैं। [2]

एक फिल्म निर्माता के रूप में, उन्हें खोसला का घोसला (2006), ओए लकी! लकी ओए! (2008), दोनों फिल्मों ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जितवाये। [3][4] उनकी अगली फिल्म लव सेक्स और धोखा (2010) एक प्रायोगिक फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने राजनीतिक ड्रामा शंघाई (2012) और बॉम्बे टॉकीज (2013) बनाई, जिसे भारतीय सिनेमा के शताब्दी वर्ष के उत्सव के रूप में बनाया गया था। 2015 में, उन्होंने काल्पनिक चरित्र ब्योमकेश बख्शी पर आधारित फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी! का निर्देशन किया।

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

दिबाकर बनर्जी का जन्म और पालन-पोषण पश्चिमी दिल्ली में करोल बाग के पास न्यू रोहतक रोड में हुआ और उन्होंने बाल भारती पब्लिक स्कूल, दिल्ली में पढ़ाई की।[5][6][7] अपनी स्कूली शिक्षा समाप्त करने के बाद, उन्होंने दृश्य संचार और ग्राफिक डिज़ाइन का अध्ययन करने के लिए अहमदाबाद में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ डिज़ाइन में प्रवेश लिया, लेकिन ढाई साल बाद इसे छोड़ दिया। वापस नई दिल्ली में, उन्होंने ऑडियो-विजुअल फिल्म निर्माता सैम मैथ्यूज के साथ संक्षेप में काम किया। [7][8]

उन्होंने ऋचा पुरनेश से शादी की है, जिनकी एफएमसीजी मार्केटिंग पृष्ठभूमि है, और वो कई वर्षों तक दिल्ली में रहे। खोसला का घोसला की सफलता के बाद, वे मुंबई चले गए और अपनी दो बेटियों के साथ परेल, मुंबई में रहते हैं। [7]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Imran Khan makes debut in Coke ad". मिड डे. 11 February 2010. अभिगमन तिथि 31 May 2015.
  2. Jai Arjun Singh (1 January 2013). "Jump Cut". The Caravan. मूल से 3 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 May 2015.
  3. "The first rush". द टेलीग्राफ (कोलकाता). Calcutta, India. 14 October 2006. मूल से 1 August 2008 को पुरालेखित.
  4. Mukherjee, Aparajita (25 January 2010). "Dibakar gets lucky with Oye Lucky..." द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया.
  5. "Out to steal hearts". The Hindu. 29 November 2008. मूल से 7 November 2012 को पुरालेखित.
  6. Dutta, Amrita (15 February 2009). "Cut To Delhi". द इंडियन एक्सप्रेस.
  7. Gupta, Trisha (20 February 2010). "The quiet riot". Tehelka. मूल से 3 March 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 September 2015.
  8. Sahu, Shambhu (23 October 2006). "You have to create a believable reality". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया.