डेरा गाज़ी खान
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
डेरा गाजी खाँ नगर सिंध नदी से 11 किमी0 पूर्व दिशा में तथा मुल्तान नगर से 77.5 किमी0 पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। नगर की स्थापना एक बलूची सरदार के पुत्र गाजी खाँ ने 15 वीं शताब्दी के अंतिम काल में की थी। नगर का अधिकांश सन् 1908-09 में सिंध नदी की बाढ़ से वह गया था और उसी के समीप वर्तमान नगर स्थापित हुआ। यह इस क्षेत्र की कृषिगत उपज का व्यापारिक केंद्र है। यहाँ रुई साफ करने तथा खाद्य सामग्री तैयार करने के कार्य और घरेलू उद्योग महत्वपूर्ण हैं। यहाँ एक कला विद्यालय है। नागरिकों में अधिकांश बलूची मुसलमान हैं।
यह भूगोल-सम्बन्धित लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की सहायता कर सकते है।