झुनझुनी
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
किसी व्यक्ति की त्वचा में जलन, चुभन या सुई चुभोने जैसी अनुभूति झुनझुनी या चुमचुमायन (Paresthesia) कहलाती है। प्रायः इसका कोई दीर्घकालिक प्रभाव प्रभाव नहीं होता।
अनुक्रम |
कारण [संपादित करें]
झुनझुनी का कारण क्षणिक भी हो सकता है और दीर्घकालिक भी।
क्षणिक कारण [संपादित करें]
हाथ और पैर में सामान्यतः झुनझुनी होती रहती है। जब किसी तंत्रिका पर कुछ समय तक लगातार दबाव बना रह जाए तो कुछ समय बाद झुनझुनी होने लगती है। जब शरीर उस दबाव की स्थिति से अलग स्थिति में आ जाता है तो क्रमशः कुछ मिनटों में झुनझुनी समाप्त हो जाती है।
दीर्घकालिक कारण [संपादित करें]
दीर्घकालिक झुनझुनी इस बात का संकेत है कि स्नायु (neurons) के कार्य में कुछ असामान्यता है।