ज्वालामुखीय क्रेटर
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
ज्वालामुखीय क्रेटर ज़मीन में एक गोल आकार का गड्ढा होता है जो किसी ज्वालामुखी के फटने से बन जाता है। आम तौर से इस गड्ढे का फर्श समतल होता है और उसमें एक छेद से पिघले पत्थर, गैस और अन्य ज्वालामुखीय पदार्थ उगलते हैं। कई दफ़ा ज्वालामुखी के अन्दर लावा से भरी हुई गुफ़ा ख़ाली हो जाने से उसकी छत बैठ जाती है और एक क्रेटर-नुमा गड्ढा बना देती है, पर यह क्रेटर नहीं बल्कि एक ज्वालामुखीय कुण्ड या "कैल्डेरा" कहलाता है।
कोस्टा रीका के वोल्कान इरासू नाम के ज्वालामुखी का ज्वालामुखीय क्रेटर
[संपादित करें] अन्य भाषाओँ में
अंग्रेज़ी में ज्वालामुखीय क्रेटर को "वॉल्कैनिक क्रेटर" (volcanic crater) कहते हैं।